फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कनिका के सपोर्ट में उतरे दोस्त, बोले- 'दोष देने की जगह प्रार्थना करो उन्होंने कोरोना की जानकारी नहीं छिपाई'

Sat, 21 Mar 2020 01:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 21 Mar 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
Kanika Kapoor tested positive Coronavirus Now Her friend Tanuj Garg Comes To Support
कनिका कपूर, तनुज गर्ग - फोटो : इंस्टाग्राम

कनिका कपूर (Kanika Kapoor) के कोराना पॉजिटिव होने के बाद हडकंप मचा हुआ है। हडकंप इसलिए क्योंकि लंदन से लौटने के बाद कनिका ने खुद को आइसोलेशन में न रखकर करीब दो से तीन पार्टियों में शामिल हुईं। कनिका की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि वह सिर्फ पारिवारिक समारोह में ही शामिल हुईं थीं और महज 10 से 30 लोगों के संपर्क में आईं लेकिन ताज होटल से उनकी तस्वीरें वायरल होने के बाद सारा मामला उल्टा पड़ गया। हालिया जानकारी ये है कि कनिका पर लापरवाही के लिए एफआईआर दर्ज हुई है।

Kanika Kapoor tested positive Coronavirus Now Her friend Tanuj Garg Comes To Support
Kanika Kapoor - फोटो : instagram

इतना ही नहीं कनिका को लोग सोशल मीडिया पर भी खरी खोटी सुना रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि सिंगर ने जानकारी क्यों छुपाई? इस बीच कनिका के साथ रागिनी एमएमएस 2 में काम कर चुके करीबी दोस्त तनुज गर्ग ने इकोनॉमिक्स टाइम्स से बातचीत में उनकी पैरवी की है। तनुज गर्ग ने कहा- चिंता और भय का स्तर इस समय बहुत ज्यादा है और मैं देख सकता हूं कि कनिका पर गुस्सा क्यों निकाला जा रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Picture 1 on 29.02.20.: . With the #babydoll... you know why that's eternal, @kanik4kapoor . #tanujgarg #kanikakapoor #friends #friend #love #picoftheday #photooftheday #instadaily #instapic #instagood #instalike #instafollow #follow #followme #igers #awesome #amazing #cool #instacool #happy #goodtimes #goodtime #fun #mumbai #bestoftheday #beautiful #lovely #makingmemories #smile

A post shared by TANUJJ GARG (@tanuj.garg) on

Kanika Kapoor tested positive Coronavirus Now Her friend Tanuj Garg Comes To Support
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा- मैं इस बात से पूरी तरह सहमत हूं कि उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए थी लेकिन वो उनमें से नहीं है कि ऐसी चीजें जानबूझकर करें। जब उसे फ्लू जैसा फील हुआ तो उसने खुद स्थानीय अस्पताल में चेकअप कराया। ऐसे लोगों पर गुस्सा निकालने से अच्छा है कि हम उनके लिए प्रार्थना करें कि वो और जो भी लखनऊ में उनके संपर्क में आए वो जल्दी से ठीक हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanika Kapoor tested positive Coronavirus Now Her friend Tanuj Garg Comes To Support
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कनिका कपूर को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कनिका कपूर को काफी दिन से फ्लू जैसे लक्षण थे। उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। कनिका के पॉजिटिव होने की खबर होने के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। यहीं नहीं उनकी गिरफ्तारी की मांग तक की जा रही है।
 

18 की उम्र में ही कनिका ने की थी बिजनेसमैन से शादी, 15 साल बाद लिया तलाक, इन वजहों से बटोर चुकी हैं सुर्खियां

विज्ञापन
Kanika Kapoor tested positive Coronavirus Now Her friend Tanuj Garg Comes To Support
kanika kapoor - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) की कोरोना वायरस (Coronavirus) से ग्रसित होने की खबर के बाद उनके साथ पार्टी में शामिल होने वाले सैकड़ों लोगों पर वायरस से संक्रमित होने का खतरा मंडराने लगा है। कनिका की इस पार्टी में कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed