कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर पूरे विश्व में दहशत का माहौल बना हुआ है। ऐसे में सुरक्षित रहने के लिए हर कोई घर पर ही रहने की कोशिश कर रहा है। वहीं सितारे भी अपने फैंस को घर पर ही सुरक्षित रहने की सलाह दे रहे हैं। इस बीच सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) का एक सोशल मीडिया पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उसकी काफी तारीफ कर रहे हैं।
सुनील ग्रोवर का इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल, कहा- 'कोरोना वायरस बहुत ही स्वाभिमानी और...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनील ग्रोवर ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में सुनील ग्रोवर ने लिखा, 'कोरोना बहुत ही स्वाभिमानी और आत्मसम्मान से भरा हुआ वायरस है। वो तब तक आपके घर नहीं आएगा। जब तक उसे लेने खुद बाहर नहीं निकलते। घर पर ही रहें। उसे लेने बाहर ना जाए।'
सुनील ग्रोवर के इस पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। इस पोस्ट को करीब 80 हजार लाइक्स और 500 से अधिक कमेंट्स हो चुके हैं। हालांकि वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट में सेलेब्स को भी गैर जिम्मेदार बता रहे हैं और उनको भी घर पर रहने की सलाह दे रहे हैं।
बात वही है, टेढ़े तरीक़े से कही है, लेकिन सही है।
A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on
याद दिला दें कि सुनील ग्रोवर हाल ही में का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में सुनील, कपिल शर्मा के साथ नजर आ रहे थे। बता दें कि कुछ साल पहले दोनों की लड़ाई की खबरें सामने आई थीं, जिसके बाद सुनील ने कपिल के शो से भी दूरी बना ली थी। ऐसे में दोनों को एक साथ देखना फैंस के लिए तोहफे से कम नहीं था।
गौरतलब है कि सुनील ग्रोवर जितने शानदार कॉमेडियन हैं, उतने ही बेहतरीन एक्टर भी हैं। सुनील ग्रोवर कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फिल्मों की लिस्ट में सलमान खान के साथ भारत, टाइगर श्रॉफ के साथ बागी और अक्षय कुमार के साथ गब्बर इज बैक शामिल है। छोटा रोल होने के बाद भी सुनील ने सभी का दिल जीत लिया था।