फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अस्पताल में भर्ती अनुपम श्याम की मदद को आगे आए मनोज बाजपेयी, सोनू सूद ने भी बढ़ाया हाथ

Wed, 29 Jul 2020 04:40 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 29 Jul 2020 04:40 AM IST
विज्ञापन
sonu sood and manoj bajpayee helps Anupam Shyam who is Admit ICU At Mumbai Hospital
सोनू सूद, अनुपम श्याम और मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

वरिष्ठ अभिनेता अनुपम श्याम मुंबई के गोरेगांव स्थित अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। बताया गया कि किडनी में संक्रमण के बढ़ जाने के वजह से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। अनुपम बीते नौ महीने से डायलिसिस पर थे। वो आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। उनके परिवार ने इलाज के लिए आमिर खान और सोनू सूद से मदद मांगी थी। 

sonu sood and manoj bajpayee helps Anupam Shyam who is Admit ICU At Mumbai Hospital
मनोज बाजपेयी - फोटो : Social Media

अनुपम श्याम को अब मदद मिलना शुरू हो गया है। एक इंटरव्यू में अनुपम के भाई अनुराग श्याम ओझा ने बताया कि अभिनेता मनोज बाजपेयी ने एक लाख रुपये की मदद की है। हालाकि इलाज के लिए करीब तीन लाख रुपये की जरूरत है।

sonu sood and manoj bajpayee helps Anupam Shyam who is Admit ICU At Mumbai Hospital
सोनू सूद - फोटो : Social Media

कोरोना काल में मसीहा बनकर लोगों की मदद में जुटे अभिनेता सोनू सूद में अनुपम श्याम की भी मदद का जिम्मा उठा लिया है। अभिनेता मनोज जोशी ने सोनू सूद को ट्विटर पर टैग करते हुए अनुपम के लिए मदद की मांग की थी। जिसपर जवाब देते हुए सोनू ने कहा कि वो अनुपम का इलाज कर रहे डॉक्टर्स के संपर्क में हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
sonu sood and manoj bajpayee helps Anupam Shyam who is Admit ICU At Mumbai Hospital
अनुपम श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात को अनुपम श्याम की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वो बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। अनुपम श्याम को मुख्यत: टीवी सीरियल 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' में निभाए गए किरदार से जाना जाता है।

विज्ञापन
sonu sood and manoj bajpayee helps Anupam Shyam who is Admit ICU At Mumbai Hospital
अनुपम श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम की मुख्य फिल्मों में 'सरदारी बेगम', 'बैंडिट क्वीन', 'हजार चौरासी की मां', 'दुश्मन', 'सत्या', 'दिल से', 'जख्म', 'प्यार तो होना ही था', 'कच्चे धागे', 'नायक', 'स्लमडॉग मिलेनियर' और 'मुन्ना माइकल' सहित अन्य है। अनुपम श्याम आखिरी बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म '706' में नजर आए थे।

सुशांत के पिता ने दर्ज कराई रिया के खिलाफ FIR, कंगना बोलीं- '15 करोड़ गायब और...'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed