{"_id":"5eb946cfb75cf0099d18e87b","slug":"sonu-sood-arranged-buses-for-migrants-stuck-in-mumbai-during-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बीच सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों के लिए की बसों की व्यवस्था, खुद पहुंचे सबको विदा करने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लॉकडाउन के बीच सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों के लिए की बसों की व्यवस्था, खुद पहुंचे सबको विदा करने
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 11 May 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई से बाहर भागने को बेकरार तमाम बेसहारा और संकट में फंसे लोगों के लिए सोनू सूद ने एक नई व्यवस्था शुरू की है। सोनू ने कई बस सेवाओं का इंतजाम किया है जो प्रवासियों को उनके घर वापस भेजने में मदद करेंगी। इसके लिए उन्होंने बाकायदा कर्नाटक और महाराष्ट्र सरकार से अनुमति भी ली है।
2 of 5
सोनू सूद
- फोटो : Social Media
सोनू सूद ने सोमवार से दूसरे राज्यों के लोगों के लिए मुंबई में यात्रा और भोजन का प्रबंध करना शुरू किया है। महाराष्ट्र के ठाणे से गुलबर्गा के लिए कुल दस बसें रवाना हुई हैं। सोनू सूद ने खुद वहां पहुंचकर प्रवासियों का हाल जाना और उन्हें यहां से घर के लिए विदा किया। सोनू सैकड़ों बेघर मजदूरों को सड़क पर चलते हुए देखकर कई दिनों से परेशान थे और इस योजना की तैयारी पूरी करने में लगे हुए थे।
3 of 5
सोनू सूद
- फोटो : Social Media
सोनू सूद कहते हैं, 'इस वैश्विक स्वास्थ्य आपदा में लोगों को अपने परिवारों और प्रियजनों के साथ ही होना चाहिए। मैंने महाराष्ट्र और कर्नाटक सरकारों से इन प्रवासियों को लगभग दस बसों में घर पहुंचने में मदद करने के लिए अनुमति ली है। महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों ने कागजी कार्रवाई शुरू करने में बहुत सहयोग दिया और कर्नाटक सरकार ने प्रवासियों का स्वागत किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sonu sood
- फोटो : file photo
आगे सोनू कहते हैं, 'मेरे लिए छोटे बच्चों और बूढ़े माता-पिता सहित सड़कों पर घूमने वाले इन प्रवासियों को देखना बहुत ही भावुक कर देने वाला था। मैं अपनी क्षमता के अनुसार दूसरे राज्यों के लिए भी यही करूंगा।'
इसके अलावा सोनू सूद ने हाल में ही पंजाब के डॉक्टर्स को 1,500 पीपीई किट्स भी दान दिए हैं। भिवंडी के हजारों प्रवासी मज़दूरों को खाना खिलाने के लिए उनके लोग वहां भंडारा भी कर रहे हैं। सोनू ने लॉकडाउन शुरू होते ही मुंबई स्थित अपना होटल भी मेडिकल स्टाफ को रहने के लिए दे दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।