सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सोनू सूद, मंदाकिनी का जन्मदिन और एक्टर की मौत की फर्जी खबर सहित ये हैं आज की बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 30 Jul 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood Birthday and South Indian Actor Vijay Death News viral top entertainment news
Sonu Sood, Vijay - फोटो : Social Media
दबंग' फिल्म में सलमान खान के पसीने छुड़ा देने वाले छेदी सिंह यानी सोनू सूद ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनका जन्मदिन 30 जुलाई को होता है। सोनू खुद तो काफी पॉपुलर हैं लेकिन वह अपनी फैमिली को वो लाइमलाइट से कोसो दूर रखते हैं। सोनू के दिल की मल्लिका सोनू सूद की पत्नी का नाम सोनाली है। दोनों की शादी को 23 साल से भी ज्यादा हो चुके हैं।


पढ़ें: 'दबंग' के छेदी सिंह की पत्नी से मिले हैं क्या? शादी के 23 साल बाद भी लाइमलाइट से रहती हैं दूर
Trending Videos
Sonu Sood Birthday and South Indian Actor Vijay Death News viral top entertainment news
मंदाकिनी अभिनेत्री

राज कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' की हीरोइन मंदाकिनी तो आपको याद ही होगी। मंदाकिनी फिल्मों में आने के बाद मिला नाम है। मंदाकिनी का असली नाम यास्मीन जोसेफ है। मंदाकिनी का जन्म 30 जुलाई 1963 को यूपी के मेरठ में हुआ था। 'राम तेरी गंगा मैली' में गंगा के रोल के लिए राज कपूर की पहली पसंद नहीं थी। राज कपूर ने पहले संजना कपूर को लॉन्च करने का प्लान किया था। बाद में गंगा के रोल के लिए डिम्पल कपाड़िया का भी स्क्रीन टेस्ट लिया गया। आखिरकार ये रोल मेरठ की रहने वाली यास्मीन जोसेफ यानी की मंदाकिनी के हिस्से आया।

पढ़ें: मेरठ की इस लड़की ने बोल्ड सीन देकर मचाई थी सनसनी, डॉन के साथ दिखने के बाद बर्बाद हो गया करियर

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood Birthday and South Indian Actor Vijay Death News viral top entertainment news
Richa - फोटो : Social Media

उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता का रविवार को ट्रक से एक्सीडेंट हो गया। पीड़िता कार में सवार होकर वकील महेंद्र, अपनी चाची और मौसी के साथ रायबरेली जेल में बंद अपने चाचा से मिलने जा रही थी। हादसे में चाची और मौसी की मौके पर मौत हो गई। वहीं पीड़िता और उसका वकील मौत से जिंदगी के लिए जंग लड़ रहा है। पीड़िता को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।  इस मामले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा का ने एक ट्वीट किया जो काफी वायरल हो रहा है।

पढ़ें: ऋचा चड्ढा ने की कुलदीप सेंगर को बद्दुआएं देने की अपील, बोलीं- मैं कानून और व्यवस्था को नहीं मानती

Sonu Sood Birthday and South Indian Actor Vijay Death News viral top entertainment news
anushka sharma - फोटो : amar ujala

साल 2018 में अनुष्का शर्मा 4 बड़ी फिल्मों में नजर आई थीं। जीरों, परी, सुई धागा और संजू के चलते अनुष्का पिछले साल खूब व्यस्त रहीं। इसके बाद अनुष्का ने फिल्मों से कुछ समय तक ब्रेक लेने का फैसला लिया, जिसके चलते वो इस साल अभी तक किसी भी फिल्म में नजर नहीं आईं। इसके बाद ये अफवाह उड़ने लगी कि अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं। अब इस सवाल पर खुद अनुष्का ने जवाब दिया है।

पढ़ें: प्रेग्नेंसी के सवाल पर अनुष्का शर्मा ने दिया जवाब, बोलीं- यह बात मुझे सबसे खराब...
 

विज्ञापन
Sonu Sood Birthday and South Indian Actor Vijay Death News viral top entertainment news
Vijay - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया पर अक्सर इस बात को लेकर लोगों को शिकायत रहती है कि यहां फर्जी खबरें तेजी से वायरल हो जाती हैं। और कभी-कभी इन्हीं फर्जी खबरों की वजह से विवाद भी हो जाता है। ताजा मामला साउथ इंडियन एक्टर विजय से जुड़ा है। सोमवार को एक्टर विजय की मौत की खबर तेजी से वायरल होने लगी। ट्विटर पर #RIPactorVIJAY ट्रेंड करने लगा। ये सब देखकर विजय के फैंस सदमे में आ गए। 

पढ़ें: सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी इस एक्टर की मौत की खबर, फिर सामने आई ऐसी सच्चाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed