फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: सोनू सूद से मिलने पहुंची महिला ने बांधी राखी, छूने लगी पैर तो अभिनेता ने कही ये बात

Thu, 27 May 2021 08:01 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 27 May 2021 08:01 AM IST
विज्ञापन
Sonu Sood Gets Rakhi Tied By Fan But Asks Her Not To Touch His Feet Watch Here Video
सोनू सूद को राखी बांधते हुए महिला - फोटो : Instagram

लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद आएदिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। कभी वो लोगों की मदद कर चर्चा में आ जाते हैं तो कभी अपने व्यवहार के कारण। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें लोग उनकी तस्वीर पर दूध चढ़ा रहे थे। इस पर अभिनेता ने आभार जताते हुए कहा था कि आप दूध को किसी जरूरतमंद के लिए बचाएं। अब कुछ दिनों से लोग सोनू सूद से मिलने उनके घर पहुंच रहे हैं और ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। 



तो वहीं अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अभिनेता से मिलने गई एक महिला उन्हें राखी बांध रही हैं। इस वीडियो को फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। सिर्फ यही नहीं इस वीडियो को देखकर लोग सोनू सूद के व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं।

Sonu Sood Gets Rakhi Tied By Fan But Asks Her Not To Touch His Feet Watch Here Video
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

अब लोग सोनू सूद से मिलने और उन्हें अपनी परेशानी बताने उनके घर पहुंचने लगे हैं। अभिनेता भी लोगों को निराश नहीं करते और घर से बाहर आकर सभी की बात सुनते हैं। मानव मंगलानी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला आकर सोनू सूद को राखी बांधती है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

Sonu Sood Gets Rakhi Tied By Fan But Asks Her Not To Touch His Feet Watch Here Video
सोनू सूद - फोटो : Social Media

राखी बांधने के बाद महिला सोनू सूद के पैर छूने लगती है और इस पर अभिनेता कहते हैं, 'नहीं-नहीं आप ऐसा मत करिए।' महिला कहती है आप मेरे भाई हो। सोनू सूद पिछले साल से अब तक लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं और वे ट्विटर पर भी जरूरतमंदों की परेशानियों को सुनकर उनका निवारण कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood Gets Rakhi Tied By Fan But Asks Her Not To Touch His Feet Watch Here Video
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले दिनों सोनू सूद ने आंध्र प्रदेश के दो जिलों के अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट्स लगवाए हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी देते हुए कहा था कि जल्द ही अन्य राज्यों में भी प्लांट्स लगवा जाएंगे। 

विज्ञापन
Sonu Sood Gets Rakhi Tied By Fan But Asks Her Not To Touch His Feet Watch Here Video
सोनू सूद - फोटो : Social media

इसके अलावा सोनू सूद फाउंडेशन के नाम से उनकी संस्था लोगों की मदद कर रही हैं। उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर, आईसीयू बेड्स और अन्य मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए थे। दिल्ली से मदद मांगने वालों की संख्या ज्यादा बताते हुए वहां के लिए उन्होंने खास हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इसके अलावा सोनू सूद टेलीग्राम के जरिए भी लोगों से जुड़े हुए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed