सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

यूपी के लिए सोनू सूद ने किया बसों का इंतजाम और टीवी अभिनेता ने की खुदकुशी, पांच खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 17 May 2020 07:37 AM IST
विज्ञापन
Sonu Sood Has Arranged Buses For UP Migrant and V Actor Manmeet Grewal Commits Suicide entertainment news
सोनू सूद - फोटो : Social Media

महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में फंसे उत्तर प्रदेश के सैकड़ों श्रमिकों को लेकर कुछ स्पेशल बसें शनिवार को मुंबई से रवाना हो गई हैं। ये बसें अगले दो दिन में उत्तर प्रदेश के जिलों लखनऊ, हरदोई, प्रतापगढ़ और सिद्धार्थनगर पहुंचेंगी। इन बसों को उत्तर प्रदेश भेजने की आधिकारिक अनुमति और बसों के किराये का इंतजाम प्रसिद्ध अभिनेता सोनू सूद ने किया। सोनू ने इन बसों को शनिवार को वडाला से रवाना किया। 



अब यूपी के लिए सोनू सूद ने किया बसों का इंतजाम, आंखों में आंसू लिए विदा हुए लोग

 

Trending Videos
Sonu Sood Has Arranged Buses For UP Migrant and V Actor Manmeet Grewal Commits Suicide entertainment news
सत्यजीत दुबे और संजय दत्त - फोटो : Social Media

संजय दत्त की फिल्म प्रस्थानम में नजर आ चुके अभिनेता सत्यजीत दुबे की मां कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। सत्यजीत ने अपनी बहन के साथ खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। अभिनेता ने खुलासा किया है कि कुछ दिन पहले उनकी मां की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें माइग्रेन का अटैक भी पड़ा और इसके बाद बुखार, उल्टी की शिकायत हुई। शक पर होने पर उनका कोविड-19 टेस्ट कराया गया, जो पॉजिटिव निकला।

बॉलीवुड अभिनेता की मां को हुआ कोरोना, बहन के साथ खुद को किया होम क्वारंटीन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood Has Arranged Buses For UP Migrant and V Actor Manmeet Grewal Commits Suicide entertainment news
स्वरा भास्कर और मल्लिका शेरावत - फोटो : Social Media

उत्तर प्रदेश के औरैया में शनिवार तड़के हुए सड़क हादसे में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वो दहल उठा। हादसे में 36 अन्य मजदूर भी घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली से आए डीसीएम (मिनी ट्रक) में सवार कुछ लोग ढाबे पर चाय पीने के लिए रुके थे, तभी राजस्थान से आने वाले दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। जो लोग बाहर थे वो बच गए। बाकी दोनों वाहनों में सवार 24 लोगों की की जान चली गई। इस हादसे पर बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत और स्वरा भास्कर ने दुख जताया है

औरैया हादसे पर बॉलीवुड स्टार्स ने जताया दुख, स्वरा भास्कर बोलीं- ये देश गरीबों के लिए नहीं...

 

Sonu Sood Has Arranged Buses For UP Migrant and V Actor Manmeet Grewal Commits Suicide entertainment news
Ayushmann Khurrana - फोटो : Social Media

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बीच बॉलीवुड सितारे लगातार लोगों की मदद को आगे आ रहे हैं। पीएम केयर्स फंड में सहायता राशि देने के अलावा सितारे अपने स्तर से भी बढ़ चढ़कर लोगों की सहायता कर रहे हैं। अब अभिनेता आयुष्मान खुराना ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक अच्छा प्रयास किया है। 

लॉकडाउन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान खुराना कर रहे हैं ये काम, जानकर आप भी करेंगे तारीफ


 

विज्ञापन
Sonu Sood Has Arranged Buses For UP Migrant and V Actor Manmeet Grewal Commits Suicide entertainment news
मनमीत ग्रेवाल - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस की वजह से भारत भर में लागू हुए लॉकडाउन से अवसाद बढ़ने की खबरें तो बहुत दिन से आ रही हैं। लेकिन, अब इस लोग इस अवसाद का शिकार होना भी शुरू हो गए हैं। नवी मुंबई के खारघर इलाके से खबर है कि किराए के फ्लैट में रहने वाले टीवी कलाकार मनमीत ग्रेवाल ने लॉकडाउन की वजह से डिप्रेस होकर खुद की जान ले ली है। 32 वर्षीय यह अभिनेता अपनी पत्नी के साथ छोटे से फ्लैट में भाड़े पर रहता था।

बेरोजगारी से परेशान टीवी अभिनेता ने की खुदकुशी, सम्मान बचाने के लिए नहीं मांगा दोस्तों से कर्ज


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed