देश में लगे लॉकडाउन का असर दिहाड़ी और प्रवासी मजदूरों में सबसे ज्यादा देखने को मिला है। लॉकडाउन की वजह से इन लोगों को अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही हैं। हालांकि सरकार के अलावा बॉलीवुड की ऐसी कई बड़ी हस्तियां हैं जो मजदूरों की मदद के लिए आगे आ रही हैं। अभिनेता सोनू सूद भी दिहाड़ी और प्रवासी मजदूरों की हर संभव मदद कर रहे हैं।
लॉकडाउन में फंसे शख्स ने सोनू सूद से घर पहुंचाने के लिए मांगी मदद, अभिनेता ने कहा- 'चाय जरूर पिलाना..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में सोनू सूद ने अपने खर्चे पर मुंबई में फंसे मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में मदद की। इसके बाद से ही उनसे बहुत से लोग सोशल मीडिया के जरिए मदद की गुहार लगा रहे हैं। इन लोगों की मदद के लिए भी सोनू सूद हर समय तैयार हैं। हाल ही में एक शख्स ने सोनू सूद से ट्विटर पर मदद मांगी, जिस पर अभिनेता ने जवाब देते हुए मदद करने का फैसला किया।
शख्स ने सोनू सूद ने मदद मांगते हुए ट्विटर पर लिखा, 'मैंने फॉर्म भरा था और दिंडोशी गोरेगांव पुलिस स्टेशन में जमा करवाया था और उत्तर प्रदेश सरकार की जनसुनवाई एप पर भी रजिस्टर किया, लेकिन मुझे किसी ने कोई फोन नहीं किया, कृपया मेरी मदद करें, मैं बनारस का रहने वाला हूं।' इस ट्वीट के साथ शख्स ने अपना मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ है।
Varanasi kabhi aaye to chai Zaroor pilaana bhai ❣️ You will get a call now 💕 pack your bags 💼 https://t.co/5WZZJmkMsi
सोनू सूद ने इस शख्स की मदद करने का फैसला करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'वाराणसी कभी आया तो चाय जरूर पिलाना भाई, तुम्हें अब फोन जरूर आएगा, अपना सामान बांध लो।' सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग प्रदेशों के लिए बस का इंतजाम किया था। इससे पहले भी सोनू से मुंबई में रह रहे उत्तर प्रदेश के एक छात्र ने मदद की गुहार लगाई थी।
दरअसल मुंबई के ठाणे में लॉकडाउन की वजह से फंसे एक छात्र ने सोनू सूद से ट्विटर पर मदद मांगी थी। छात्र ने सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा, 'सोनू सूद सर मैं एक छात्र हूं और ठाणे में फंसा हुआ हूं। मेरी कोई मदद नहीं कर रहा। मेरी मां बहुत बीमार है और वह मेरे लिए काफी चिंतित है। मुझे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जाना है। आप ही मेरी आखिरी उम्मीद हो। कृपया मेरी मदद करें सर'। ट्वीट में छात्र ने अपने मोबाइल नंबर का भी जिक्र किया था। इसके बाद सोनू ने इस छात्र की मदद का वादा करते हुए उसे जवाब दिया था।
@SonuSood sir I'm a student & I stuck in thane.Nobody is helping me. My mother is very ill, she is very worried for me.I have to go to gorakhpur in uttarpradesh. you're my last hope,please help me sir please😢😢😢😢😢😢😢mob-9795818338,7007131902