कोरोना महामारी में लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद अभी भी लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं। सोनू सूद लोगों तक ऑक्सीन पहुंचाने से लेकर मरीज को इलाज के लिए एयरलिफ्ट के जरिए हैदराबाद तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। अब सोनू सूद ने एक और पहल की है, जिससे अब आप घर बैठे ही अपना कोरोना टेस्ट करा सकते हैं।
'मसीहा' बनकर उभरे सोनू सूद ने अब लॉन्च किया फ्री कोविड हेल्प, घर बैठे करा सकेंगे कोरोना जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'आप आराम करो, मुझे टेस्ट करने दो। HealWell24 और Krsnaa Diagnostics Pvt. Ltd. के साथ।' सोनू सूद ने एक टेम्पलेट भी शेयर किया है। इस पर पूरी जानकारी दी है और लिखा है कि मदद आपके घर तक आएगी। आप डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं, इसके लिए ट्रोल फ्री नंबर दिया गया है। इसके अलावा आप कोविड टेस्ट भी करा सकते हैं।
You, take REST.
Let me handle the TEST.
Launching FREE COVID HELP with @HealWell24 @Krsnaa_D@SoodFoundation pic.twitter.com/TXDEp5jRAc
इसके पहले सोनू सूद ने एक टेलिग्राम ऐप पर एक ग्रुप बनाया था, जिसके माध्यम से वो देशभर में जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचा सकेंगे। 'अब पूरा देश साथ आएगा। जुड़िए मेरे साथ टेलिग्राम चैनल पे इंडिया फाइट्स विद कोविड पर हाथ से हाथ मिलाएंगे। देश को बचाएंगे।'
सोनू सूद हर पल किसी ना किसी की मदद कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने नागपुर की एक कोरोना संक्रमित लड़की के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था कराई थी। इस लड़की के फेफड़े वायरस से 85 से 90 फीसदी तक प्रभावित हो गए थे। एक्टर ने इस लड़की को नागपुर से एयरलिफ्ट कराकर हैदराबाद पहुंचाया और उसके बाद अपोलो अस्पताल में भर्ती करा दिया था।
सोनू सूद ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा, मैं 24 घंटे फोन पर सक्रिय हूं और इस महामारी में लोगों की मदद करने के लिए तत्पर हूं। जरूरतमंद लोगों को अस्पतालों में बेड, इंजेक्शन, दवाइयां और ऑक्सीजन का इंतजाम कराने की भी कोशिश में लगा हूं। मुझे पता है कि देश के लोग इस समय काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं। वहीं साथ-साथ जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करने के लिए हम मदद करने के इच्छुक लोगों को साथ लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।'