कोरोना महामारी की वजह से देशभर में लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं और अब कोरोना संक्रमितों को इलाज मिलने में भी कठिनाई हो रही है। ऐसे में अभिनेता सोनू सूद लोगों की हर मुमकिन मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। बीते दिनों सोनू ने 25 साल की लड़की (भारती) जो गंभीर रूप से बीमार थी उसे एयरलिफ्ट कर हैदराबाद के अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए पहुंचाया था। लेकिन अब सोनू सूद ने एक ट्वीट कर जानकारी दी कि उस लड़की का निधन हो गया है और वो यह जानकर काफी परेशान हैं।
दर्द: एयरलिफ्ट कराया, हैदराबाद पहुंचाया, फिर भी मौत, सोनू सूद बोले- काश मैं उसे बचा पाता...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनू ने अपने ट्वीट में लिखा, 'भारती, नागपुर की एक यंग लड़की, जिसे मैंने एयरलिफ्ट कर हैदराबाद बेहतर इलाज के लिए पहुंचाया था, उसका बीती रात निधन हो गया। ECMO मशीन के जरिए वह एक महीने से जिंदगी के लिए लड़ रही थी। यह जानकर मेरा मन बहुत परेशान है और खुद के लिए मैं बहुत लाचार महसूस कर रहा हूं। मेरी सांत्वनाएं उसके परिवारजनों के साथ हैं और हर उस व्यक्ति के साथ जिसने भी भारती के लिए प्रार्थना की।'
Bharti, a young girl from Nagpur whom I airlifted on an air ambulance to Hyderabad passed away last night.She battled for her life on an ECMO machine for a month. My heart goes out to the family members and everyone who prayed for her.Wish I could save her. Life is so unfair 💔
— sonu sood (@SonuSood) May 8, 2021
बता दें कि भारती की हालत पिछले कुछ समय से गंभीर बनी हुई थी। उसके फेफड़े 85 से 90 फीसदी तक प्रभावित थे जिसका इलाज हैदराबाद में ही हो सकता था और उसी के लिए सोनू ने उसे एयरलिफ्ट कर वहां पहुंचाया था। जहां वह डॉक्टर की कड़ी निगरानी में थी और सोनू भी पल-पल की खबरें ले रहे थे।
जब भारती को हैदराबाद पहुंचाया तो डॉक्टर्स ने सोनू को सचेत कर दिया था कि उनकी हालत गंभीर है और उन्हें बिल्कुल ठीक कर देना मुश्किल होगा। लेकिन सोनू का मानना था कि 25 साल की लड़की है और वह इस मुश्किल घड़ी का डंटकर सामना करेगी इसलिए ही मैंने यह चांस लिया है। अब उसके निधन की खबर के बाद से सोनू को गहरी चोट पहुंची है।
बता दें कि कोरोना काल में यह पहला गंभीर केस है जिसे एयर एंबुलेंस द्वारा बेहतर इलाज के लिए नागपुर से हैदराबाद के अस्पताल में भेजा गया था। इसका बीड़ा भी सोनू ने अपने कंधे पर ही लिया था। सोनू का मानना था कि देश के सबसे अच्छे डॉक्टर्स भारती का इलाज करेंगे और वह जल्द ही ठीक भी हो जाएगी लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था और भारती अब नहीं रही।