सब्सक्राइब करें

मसीहाः अब फ्रांस से सोनू सूद ने मंगवाए ऑक्सीजन प्लांट्स, जल्द पहुंचेंगे भारत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 12 May 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
Sonu sood now brings oxygen plants from France in this pandemic will reach in India in 10 to 12 days
सोनू सूद - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कोरोना काल में गरीबों और जरूरतमंदों का सहारा बन चुके हैं। साल 2020 से वो कोरोना से परेशान लोगों की मदद कर रहे हैं और अभी तक उनकी मदद का सिलसिला जारी है। इन दिनों देश में कोरोना की दूसरी लहर परेशानी का सबब बनी हुई है। ऐसे में सोनू सूद ने लोगों की जान बचाने के लिए फ्रांस से ऑक्सीजन प्लांट्स मंगवाए हैं। इससे पहले वो चीन की मदद से भारत तक ऑक्सीजन कंसनट्रेटर्स भी मंगवा चुके हैं। इस कदम से एक बार फिर सोनू सूद ने साबित कर दिया है कि वो देश के लोगों को कुछ नहीं होने देंगे।

Trending Videos
Sonu sood now brings oxygen plants from France in this pandemic will reach in India in 10 to 12 days
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

सोनू सूद ने एक स्टेटमेंट जारी कर इस बारे में जानकारी दी। सोनू सूद ने कहा कि,'देश में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए कई सारे ऑक्सीजन प्लांट्स मंगाए गए हैं। इससे देशभर में जो भी ऑक्सीजन की किल्लत हो रही है उससे राहत मिल जाएगी। सब कुछ समय से हो जाएगा'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu sood now brings oxygen plants from France in this pandemic will reach in India in 10 to 12 days
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

सोनू ने आगे कहा कि, 'हम देख रहे हैं कि कई सारे लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर्स के अभाव के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन ऑक्सीजन सिलेंडर्स को ऐसे ही अस्पताल तक नहीं पहुंचाया जाएगा बल्कि इसे पूरी तरह से भरकर दिया जाएगा। इस समय सबसे ज्यादा जरूरी है कि चीजों को सही समय पर किया जाए ताकी हम ज्यादा लोगों को ना खोएं'।

Sonu sood now brings oxygen plants from France in this pandemic will reach in India in 10 to 12 days
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

खबरों के मुताबिक पहले प्लांट का ऑर्डर दिया जा चुका है और ये 10-12 दिन में फ्रांस से आ जाएगा। सोनू सूद के इस नेक कदम की एक बार फिर तारीफ हो रही है। इस बार भी सोनू सूद पूरी तरह से सक्रिय हैं और मदद मांग रहे एक एक व्यक्ति की वो सहायता कर रहे हैं।

विज्ञापन
Sonu sood now brings oxygen plants from France in this pandemic will reach in India in 10 to 12 days
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

बता दें कि कोरोना की इस दूसरी लहर में जहां एक तरफ मौतें हो रही हैं तो दूसरी तरफ सोनू सूद जैसे कई सितारे लोगों की मदद के लिए भी सामने आ चुके हैं। अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा, अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर जैसे कई सितारे आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed