फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना काल में सोनू सूद को मिला नया मिशन, 50 छात्रों की ऐसे करेंगे मदद

Mon, 27 Jul 2020 02:23 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 27 Jul 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood pledges to help stranded Indian students in Georgia to return in India
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

परेशान, गरीब और जरूरतमंदों की मदद करने की वजह से अभिनेता सोनू सूद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पूरे देश में जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है, तब से अब तक वह कई प्रवासी मजदूरों, छात्रों और जरूतमंदो की मदद के लिए आगे आए और उन्हें घर पहुंचाया। अब तक उनसे कई लोग मदद मांग चुके हैं। अब सोनू सूद से विदेशों से भी मदद की गुहार लगाई जा रही है। 

Sonu Sood pledges to help stranded Indian students in Georgia to return in India
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद लोगों की मदद के लिए सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। साथ ही उनसे कई लोग इसके जरिए मदद की गुहार लगा चुके हैं। Diksha नाम की एक सोशल मीडिया यूजर ने भी सोनू सूद से ट्विटर पर मदद मांगी है। उसने कहा है कि जॉर्जिया की राजधानी त्बिलिसी में कुछ भारतीय छात्र फंसे हुए उन्हें वहां से निकालने में मदद करें।

Sonu Sood pledges to help stranded Indian students in Georgia to return in India
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

Diksha ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जॉर्जिया के त्बिलिसी में 50 से ज्यादा छात्र हैं, जो भारत वापस जाना चाहते हैं। सोनू सूद कृपया मदद करें। मैं सुबह- शाम ट्वीट कर रही हूं। कृपया मेरे भाई को वापस ले आओ। हमारे दादा जी का निधन हो गया है। हमारा परिवार गहरे डिप्रेशन से गुजर रहा है।' Diksha के इस ट्वीट पर सोनू सून ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood pledges to help stranded Indian students in Georgia to return in India
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने अपने ट्वीट में लिखा, 'नया मिशन'। सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि सोनू सूद अब तक सोशल मीडिया के जरिए कई लोगों की मदद के लिए आ चुके हैं। हाल ही में उन्होंने आंध्र प्रदेश के एक किसान परिवार को नया ट्रैक्टर देकर उसकी मदद की है।  
 

विज्ञापन
Sonu Sood pledges to help stranded Indian students in Georgia to return in India
सोनू सूद द्वारा भेजे गए ट्रैक्टर के साथ किसान परिवार - फोटो : Twitter

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक किसान का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में किसान अपनी दो बेटियों के साथ खेत जोत रहा था। पैसों की कमी के चलते उसकी बेटियां कंधे पर हल रखकर खेत जोत रही थीं। लड़कियों को इस तरह देखकर सोनू सूद का दिल पिघल गया था और उन्होंने किसान परिवार की मदद करने का फैसला किया। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार वायरल वीडियो में दो लड़कियों को अपने कंधे पर हल रखकर खेत जोतता हुआ देखकर आंध्र प्रदेश के किसान परिवार को अभिनेता सोनू सूद ने ट्रैक्टर मुहैया करवाया।

पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने इस्तेमाल किया KISS वाला फोटो फिल्टर, वायरल हुई BIG B की मजेदार तस्वीर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed