कोरोना काल में सोनू सूद प्रवासियों के लिए सबसे ज्यादा मददगार साबित हो रहे हैं। उन्हें प्रवासी मजदूरों, छात्रों और जरूरतमंदो की मदद करते हुए एक महीने से ऊपर हो गया है। वह जरूरतमंदों के लिए हर संभव मदद कर रहे हैं। वहीं लॉकडाउन की इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद करने पर उनकी हर कोई तारीफ कर रहा है। कोई लोग अभिनेता की अपने अलग-अलग अंदाज में तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में सोनू को एक शख्स ने अपने अंदाज में याद किया तो अभिनेता ने भी हटकर जवाब दिया।
VIDEO: सोनू सूद के लिए शख्स ने गाया गाना, अभिनेता ने कहा- 'घर भेज सकता हूं तो ला भी सकता हूं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनू सूद के लिए एक शख्स ने गाना गाया और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। जिसकी अभिनेता ने तारीफ की है। दरअसल अभिषेक कुशवाह नाम के एक शख्स ने सोनू सूद के लिए गाना बनाया और गाया। अपने इस गाने में शख्स ने सोनू सूद को सबसे प्यारा बताया है। अपने गाने के वीडियो को शख्स ने ट्विटर पर साझा किया। वहीं सोनू सूद ने इस शख्स के गाने को सुनकर बेहद खास अंदाज में प्रतिक्रिया दी है।
सोनू सूद ने शख्स के गाने पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'भाई इतना अच्छा गाओगे तो मैं आपको घर से उठाकर मुंबई के आऊंगा। फिर कितना भी बोलना कि घर जाना है। घर जाने नहीं दूंगा। भेज सकता हूं तो ला भी सकता हूं'। सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस भी इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Bhai . इतना अच्छा गाओगे तो मैं आपको घर से उठाके मुंबई के आऊँगा। फिर कितना भी बोलना कि घर जाना है। घर जाने नहीं दूँगा। भेज सकता हूँ तो ला भी सकता हूँ ❤️😂 https://t.co/sjt63clpDM
आपको बता दें कि इससे पहले हाल ही में सोनू सूद को काशी की कला शिक्षिका ने एक खास चित्र बनाकर उनका शुक्रिया अदा किया था। प्रियंका गौर नाम की शिक्षिका ने सोनू सूद और शेफ विकास की तस्वीरें अलग-अलग बनाईं और उन्हें थैंक्स लिखा है। प्रियंका ने बताया कि जब देश में कोरोना महामारी से लोग परेशान थे, तब ये दोनों बिना कुछ कहे देशवासियों की मदद में जुटे थे।

प्रियंका गौर ने आगे कहा, एक मुंबई की सड़कों पर हाथ में पानी की बोतल लिए बसों से प्रवासी श्रमिकों को उनके घर भेज रहा था तो दूसरा लंदन में बैठकर गरीब, भूखों के भोजन का इंतजाम कर रहा था। गौरतलब है कि सोनू सूद अब तक हजारों प्रवासी मजदूरों और छात्रों को उनके घर पहुंचा चुके हैं।
पढ़ें: अपनी वेब सीरीज से एकता कपूर ने हटाया विवादित सीन, सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियों पर जाहिर की नाराजगी