बॉलीवुड अभिनेता और मसीहा बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद ने महाशिवरात्रि पर एक ट्वीट किया जो लोगों को पसंद नहीं आया। इसके बाद से ट्विटर पर #WhoTheHellAreUSonuSood हैशटैग ट्रेंड हो रहा है। दरसअल सोनू सूद ने ट्वीट में लिखा है, शिव भगवान की फोटो फॉरवर्ड करके नहीं, किसी की मदद करके महाशिवरात्रि मनाएं।' हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स को सोनू की यह पोस्ट पसंद नहीं आई और उन्हें भला बुरा कहा जाने लगा।
सोनू सूद को भारी पड़ा महाशिवरात्रि का ट्वीट: भड़के यूजर्स ने ईद वाला पोस्ट साझा कर पूछा- तब कहां था ज्ञान?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उनके इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं। एक यूजर ने लिखा है, ऐसी अपील अपनी फिल्मों की रिलीज के पहले भी किया कीजिए; मेरी फिल्मों के टिकट पर पैसा बर्बाद करके नहीं उससे किसी गरीब को रोटी खिलाकर पुण्य कमाइए।'
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है मदद करना ठीक है लेकिन फोटो फॉर्वर्ड करने के लिए मना क्यों? हालांकि ट्रोल होने के बाद सोनू सूद ने एक यूजर के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा- बस इतनी सी बात थी। हर हर महादेव।
बस इतनी सी बात थी
हर हर महादेव।🙏 https://t.co/907PGcCKln
इस पोस्ट में यूजर ने लिखा है- सर आपके कहने पर नौ नम्बर स्थित मोहल्ला में किराए के मकान में रहने वाले दृष्टिहीन दंपति को 2 माह का राशन, दुकान में उनका बकाया राशि का भी भुगतान का सेवा कार्य कर मनाया शिवरात्रि का पवित्र पर्व।
ओम् नम: शिवाय 🙏 pic.twitter.com/ZK4dDM6OMN
बता दें, बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कुछ वक्त से जरूरतमंद लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। कई लोग इसके जरिए उन्हें अपनी परेशानी बताते हैं और सोनू हर जायज मांग के लिए उन तक अपनी मदद पहुंचाने की कोशिश करते हैं। हाल ही में सोनू ने झारखंड के धनबाद की रहने वाली शूटर कोनिका लायक को एक राइफल तोहफे में दी है।