{"_id":"604a130c8ebc3ee974450304","slug":"birthday-special-shreya-ghoshal-got-recognition-from-devdas-film-sanjay-leela-bhansali-s-mother-recommended","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'देवदास' फिल्म के इस गाने से श्रेया घोषाल को मिली थी पहचान, संजय लीला भंसाली की मां ने की थी सिफारिश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'देवदास' फिल्म के इस गाने से श्रेया घोषाल को मिली थी पहचान, संजय लीला भंसाली की मां ने की थी सिफारिश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Fri, 12 Mar 2021 09:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रेया घोषाल
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी सुरीली आवाज से लाखों दिलों को जीतने वाली हिंदी सिनेमा की खूबसूरत गायिका श्रेया घोषाल का आज जन्मदिन है। उन्होंने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों के लिए सुपरहिट गाने गाए हैं। बहुत ही कम उम्र में श्रेया ने शोहरत की बुलंदियों को छू लिया। उन्होंने अब तक करीब 200 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज दी है। सिंगिंग की प्रारंभिक शिक्षा उन्हें अपनी मां से मिली। फिल्मफेयर अवॉर्ड विजेता श्रेया के नाम पर आज भी अमेरिका के 'ओहियो' राज्य में 26 जून का दिन 'श्रेया घोषाल डे' के नाम से मनाया जाता है।
2 of 5
श्रेया घोषाल
श्रेया ने चार साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। टीवी शो 'सारेगामापा' से श्रेया को बड़ा मौका मिला और आगे उनके लिए रास्ते खुलते चले गए। इस शो को सिंगर सोनू निगम होस्ट करते थे जबकि कल्याण जी जज करते थे। गायक-संगीतकार कल्याणजी के कहने पर उनके माता-पिता को मुंबई लाने के लिए मनाया। उन्होंने 18 महीनों तक उनसे शिक्षा ली और मुंबई की मुक्त भिडे़ से शास्त्रीय संगीत की तालीम को जारी रखा।
3 of 5
श्रेया घोषाल
- फोटो : social media
श्रेया की जिंदगी में नया मोड़ तब आया जब उन्होंने सा रे गा मा में दूसरी बार भाग लिया। रियलिटी शो में उनकी परफॉर्मेन्स ने फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली का ध्यान अपनी ओर खींचा। भंसाली ने साल 2000 में अपनी फिल्म 'देवदास' में गाना गाने का प्रस्ताव रख दिया। इस फिल्म में श्रेया ने इस्माइल दरबार के संगीत निर्देशन में पांच गाने गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रेया घोषाल
श्रेया के डेब्यू का श्रेय निर्देशक संजय लीला भंसाली की मां लीला भंसाली को जाता है। लीला भंसाली ने श्रेया को रियलिटी शो में देखा था। उन्होंने ही संजय को सलाह दी थी। मां के कहने पर भंसाली ने श्रेया को गाने के लिए बुलाया और फिल्म 'देवदास' (2002) में मौका दिया। इस फिल्म का गाना ‘बैरी पिया’ सुपरहिट हुआ।
विज्ञापन
5 of 5
श्रेया घोषाल
- फोटो : social media
लता मंगेशकर को अपनी प्रेरणा मानने वालीं श्रेया घोषाल ने हिंदी के अलावा बंगाली, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी और भोजपुरी में गाने गाए हैं। श्रेया ने अपने बचपन के दोस्त शिलादित्य मुखोपाध्याय से 2015 में शादी की। उन्हें खाली समय में घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। श्रेया इसी साल मां बनने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।