फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ममता बनर्जी पर रणवीर शौरी के ट्वीट को यूजर ने बताया ‘अपमानजनक’, अभिनेता ने जवाब में कही ये बात

Fri, 12 Mar 2021 08:52 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 12 Mar 2021 08:52 AM IST
विज्ञापन
Ranvir Shorey hit back at a Twitter user who called his comment on Mamata Banerjee injuries disgraceful
रणवीर शौरी, ममता बनर्जी - फोटो : instagram/ranvirshorey, ANI

रणवीर शौरी ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं और कई मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। इस दौरान वह ट्रोल करने वालों को भी आड़े हाथों लेते हैं। उनका हाल ही में किया गया एक ट्वीट चर्चा में रहा जब उन्होंने बगैर नाम लिए ममता बनर्जी पर कमेंट किया।

Ranvir Shorey hit back at a Twitter user who called his comment on Mamata Banerjee injuries disgraceful
रणवीर शौरी - फोटो : instagram/ranvirshorey

रणवीर शौरी ने एक यूजर को निशाने पर लिया जब उसने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर टिप्पणी को 'अपमानजनक' बताया। अभिनेता ने लिखा था कि 'वह चलती कार से लटकते हुए हाथों को जोड़े खुद को खतरे में डाल रही हैं। वह भाग्यशाली हैं कि उनकी गर्दन पर चोट नहीं आई है।'

Ranvir Shorey hit back at a Twitter user who called his comment on Mamata Banerjee injuries disgraceful
रणवीर शौरी ट्विटर - फोटो : Twitter

ट्विटर पर एक यूजर ने रणवीर के इस ट्वीट को 'अपमानजनक' बताया और लिखा कि 'यह बहुत ही आपत्तिजनक बात है। #Thoo उम्मीद है आप अपनी महिला मित्र और परिवार के सदस्यों के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं करते? ओह रुको।‘

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranvir Shorey hit back at a Twitter user who called his comment on Mamata Banerjee injuries disgraceful
रणवीर शौरी - फोटो : instagram/ranvirshorey

यूजर के ट्वीट पर रणवीर ने तुरंत अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि 'हां, मैं अपनी महिला मित्र और परिवार के सदस्यों को यह सलाह देता हूं कि जब कार चल रही हो तो दरवाजा बंद करके बैठ जाएं। पुरुष भी ऐसा ही करें। सड़क सुरक्षा को लेकर आप में सम्मान की कमी है जो कि अपमानजनक है।'
 

विज्ञापन
Ranvir Shorey hit back at a Twitter user who called his comment on Mamata Banerjee injuries disgraceful
घायल ममता बनर्जी - फोटो : Twitter@abhishekaitmc

बता दें कि ममता बनर्जी नंदीग्राम में चुनाव प्रचार कर रही थीं। तभी कुछ लोगों ने कथित तौर पर उन्हें धक्का दिया, जिससे उनके एक पैर में चोट आई है। रियापारा में एक मंदिर के बाहर हुई इस घटना को उन्होंने साजिश का हिस्सा बताया। मुख्यमंत्री को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है, इसके बावजूद इस घटना से सुरक्षा सवालों के घेरे में है। प्राथमिक मेडिकल टेस्ट की प्रारंभिक रिपोर्ट में उन्हें कई जगहों पर चोटें आई हैं और एक पैर में प्लास्टर भी हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed