अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लोकप्रिय कपल में से हैं। दोनों की शादी को तीन साल से ज्यादा का वक्त बीत गया है। फिलहाल वे अपनी बेटी के साथ वक्त बिता रहे हैं। अनुष्का और विराट को माता पिता बने हुए दो महीने हो चुके हैं। इस मौके को उन्होंने खासतौर से सेलिब्रेट किया।
विराट कोहली ने साझा की अनुष्का शर्मा के साथ की तस्वीर, बेटी के जन्म के दो महीने पूरे होने पर किया सेलिब्रेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट ने अपने इंस्टाग्राम पर अनुष्का के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है जिसमें दोनों कपल गोल सेट करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में विराट और अनुष्का के बीच की केमेस्ट्री देखते ही बनती है। विराट ने व्हाइट कलर का आरामदायक टीशर्ट और पैजामा पहना है। वहीं अनुष्का फ्लोरल प्रिंट स्ट्रिप्ड नाइट ड्रेस में हैं।
विराट, अनुष्का को गले लगाकर उनके माथे पर किस कर रहे हैं। तस्वीर के साथ विराट ने हार्ट इमोटिकॉन कैप्शन में दिया।
विराट ने साझा की थी बेटी वामिका की पहली तस्वीर
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय क्रिकेटर और कप्तान विराट कोहली ने अपनी बेटी वामिका और पत्नी अनुष्का की एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर को साझा करते हुए विराट ने इस दिन की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही विराट ने लिखा कि वह चाहते हैं कि उनकी बेटी भी अनुष्का की तरह ही बने।
बता दें 11 जनवरी को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जिंदगी में उनकी बेटी का जन्म हुआ। पिता बनने की खुशखबरी देते हुए विराट कोहली ने लिखा था, 'हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं।'