इस समय बॉलीवुड की कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। वहीं कुछ सितारों की फिल्में बड़े पर्दे पर धमाल मचा रही हैं। इसके अलावा बॉलीवुड सेलेब्स अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स भी साझा कर रहे हैं और आज के समय में ज्यादातर लोग बॉलीवुड की की खबरों में दिलचस्पी रखते हैं। ऐसे में हम आपके लिए दस तस्वीरों के जरिए बताएंगे आज की सेलिब्रिटी अपडेट।
Photos of The Day: 'सम्राट पृथ्वीराज' से सोनू सूद-संजय दत्त की शानदार झलक और सारा का बिकिनी लुक, 10 तस्वीरों में देखें सेलिब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज 3 जून को रिलीज होने वाली है। ऐसे में अक्षय फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। वह फिल्म से जुड़ी वीडियो से लेकर तस्वीरें सब सोशल मीडिया के जरिए शेयर कर फैंस को लगातार अपडेट दे रहे हैं। आज अभिनेता पृथ्वीराज की जो तस्वीर शेयर की है उसमें पहली बार सोनी सूद और संजय दत्त भी दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड की यंग स्टार सारा अली खान भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर निजी जिंदगी तक की अपडेट देती रहती हैं। अभी हाल ही में उन्होंने तुर्की की ट्रिप की तस्वीरें शेयर की थीं और अब बिकिनी में सिजलिंग तस्वीर शेयर सारा ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।
मिस यूनिवर्स से अभिनेत्री बनीं मानुषी छिल्लर फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। ऐसे में वह भी फिल्म के प्रमोशन के लिए अलग-अलग जगह पर जा रही हैं। इसी सिलसिले में वह अहमदाबाद से मानुषी छिल्लर ने साड़ी में अपना लुक शेयर किया है। व्हाइट कढ़ाई दार साड़ी के साथ फुल स्वीव्स ब्लाउज में उनका सादगी भरा अंदाज बेहद प्यारा लग रहा है।
अभिनेता अमिताभ बच्चन 80 की उम्र में भी अपने अभिनय से युवाओं को टक्कर देते हैं। वह आज भी बॉलीवुड की दुनिया में लगातार सक्रिय हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी अक्सर उनका स्वैग अवतार देखने को मिलता है। अब एक बार फिर से महानायक ने अपनी शानदार तस्वीर शेयर की है।