सोनू सूद आज के समय में न सिर्फ सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, बल्कि वो कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं। लॉकडाउन में सोनू सूद के योगदान ने उन्हें लोगों के लिए एक फरिश्ता बना दिया है। गरीबों को मदद देने से लेकर आम आदमी के लिए उन्होंने जो कुछ भी किया वो वाकई काबिल के तारीफ है। उन्होंने कोरोना काल में लोगों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी उठाई। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उन्होंने लोगों की तकलीफ जानकर उन्हें सुविधा दिलाई। हाल ही में सूद अपने एक पोस्ट को लेकर फिर से चर्चा में हैं।
Social Media: सोनू सूद ने साझा की अपने पहले पोर्टफोलियो की तस्वीर, फराह खान ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
इससे बेहतर तस्वीर नहीं हो सकती
इस तस्वीर को साझा करते हुए सोनू सूद ने कैप्शन में लिखा, ‘यह मेरी तथाकथित एतिहासिक पोर्टफोलियो में से एक तस्वीर है। मुझे लगता है इससे बेहतर तस्वीर कोई और हो ही नहीं सकती। कोई संदेह नहीं है कि मेरा दिमाग पीछे लगी एक लाइट स्टैंड की तरह काम कर रहा था। जो बिना बल्ब के है।'
फराह खान ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
सोनू सूद की इस तस्वीर पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी। सोनू सूद की दोस्त और निर्देशक फराह खान ने अभिनेता की फोटो पर कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘यह तस्वीर शानदार है’। फराह खान के अलावा बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी रिद्धिमा पंडित ने कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘हाहाहाहा इसका कैप्शन’। इसके अलावा सोनल चौहान, करिश्मा तन्ना सहित कई सितारों ने सोनू सूद की तस्वीर पर कमेन्ट किए।
इडली-वडा बेचते आए थे नजर
हाल ही में सोनू सूद ने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो इडली-वड़ा बेचते नजर आए थे। इस वीडियो में सोनू एक शख्स जहरुद्दीन को उसी के ठेले से इडली वड़ा खिलाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सोनू, ठेले के मालिक जहरुद्दीन से बातचीत भी करते नजर आ रहे हैं। सोनू वीडियो में ठेले मालिक से बोल रहे हैं कि रोज आप अपने ठेले से लोगों को खिलाते हैं, आज मैं आपको खिला रहा हूं। आज आप वीआईपी है।
हमेशा मदद के लिए आगे रहते हैं सोनू
ये कोई पहला मामला नहीं है, जब सोनू सूद आम लोगों के लिए मदद करते नजर आए हों। लॉकडाउन के दौरान और अब बाद में भी वो लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं। उनकी इसी आदत के चलते लाखों लोग उनको पसंद करते हैं। उनके फैंस कभी उनकी तुलना सुपरहीरो से करते हैं, तो कभी उनको भगवान का दर्जा देते हैं।