फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब इन 400 मजदूरों के परिवारों की मदद करेंगे सोनू सूद, अधिकारियों की मदद से निकलवा रहे हैं लिस्ट

Tue, 14 Jul 2020 11:48 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 14 Jul 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
sonu sood support to 400 migrant labor who injured or death death during lockdown returning
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

मजदूरों की मदद के लिए अभिनेता सोनू सूद ने एक और कदम आगे बढ़ाया है। लॉकडाउन के दौरान लंबे वक्त तक प्रवासी मजूदर भारी संख्या में शहरों से अपने गांव की ओर पलायन करते दिखे। यातायात के साधन बंद होने की वजह से मजदूर पैदल ही अपने घर की ओर चल पड़े थे। उस दौरान सोनू सूद ने लगातार मजदूरों और जरूरतमंदों को बस, ट्रेन और फ्लाइट से उनके घर पहुंचाने का काम किया, जिसकी सभी ने तारीफ की। अब सोनू  कुछ अलग तरीके से 400 मजदूरों की मदद करने जा रहे हैं।

sonu sood support to 400 migrant labor who injured or death death during lockdown returning
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल अपने गांव लौटते वक्त बहुत से मजदूर रास्ते में घायल हो गए। कई लोगों की मौत भी हुई थी। सोनू ने ऐसे मजदूरों के परिवारों की मदद का बीड़ा उठाया है। सोनू सूद और उनकी टीम 400 प्रवासी मजदूरों और कामगारों के परिवारों की मदद करेगी, जो रास्ते में या तो घायल हो गए या जिनकी मौत हो गई।

sonu sood support to 400 migrant labor who injured or death death during lockdown returning
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू और उनकी दोस्त नीति गोयल इन परिवारों को आर्थिक मदद देंगे। साथ ही उनके बच्चों की पढ़ाई का खर्चा भी उठाएंगे। लॉकडाउन के बाद जो मजदूर अपने घर पहुंचे हैं उनके पास इनकम का कोई रास्ता अभी नहीं है। परिवार चलाने के लिए उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sonu sood support to 400 migrant labor who injured or death death during lockdown returning
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू ने कहा, 'मैंने फैसला किया है कि जो प्रवासी मजदूर अपने घर पहुंचने के दौरान घायल हो गए या मारे गए उनके परिवार को एक सुरक्षित भविष्य दिया जाए। मुझे लगता है कि उनकी मदद करना मेरी निजी जिम्मेदारी है।'

विज्ञापन
sonu sood support to 400 migrant labor who injured or death death during lockdown returning
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद ऐसे मजदूरों की लिस्ट निकलवाने में जुटे हुए हैं। वो उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के अधिकारियों से संपर्क में हैं। इससे उन परिवारों के बारे में पता चल सकेगा। इसके साथ ही बात दें कि ट्विटर पर सोनू सूद अभी भी लोगों की मदद करते हुए देखे जा रहे हैं। कुछ समय पहले उन्होंने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया था।

Sushant Singh Rajput Suicide Case: सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले की जांच पूरी, कुछ ही दिनों में पुलिस सौंपेगी अंतिम रिपोर्ट
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed