{"_id":"633d55a2a0ac163e502764f8","slug":"sonu-sood-travel-in-mumbai-local-train-actor-compare-station-water-to-mineral-water-troll","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonu Sood: लोकल ट्रेन में सफर करते नजर आए सोनू सूद, स्टेशन के पानी को मिनरल वॉटर बताने पर हुए ट्रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sonu Sood: लोकल ट्रेन में सफर करते नजर आए सोनू सूद, स्टेशन के पानी को मिनरल वॉटर बताने पर हुए ट्रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 05 Oct 2022 03:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सोनू सूद
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनू सूद ने कोरोना काल में लोगों की मदद का बीड़ा उठाया था, जो कि आज भी जारी है। उस दौरान अभिनेता लाखों लोगों के लिए मसीहा बने थे। अभिनेता एक्टिंग में तो माहिर हैं हीं, लेकिन नेक काम करके भी लोगों के दिलों में उतर चुके हैं। इन दिनों वह मुंबई की लोकल ट्रेन के सफर का लुत्फ उठा रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई वीडियो साझा किए हैं। कभी वो स्टेशन पर बैठे कुत्ते पर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं तो कभी ट्रेन में बैठकर हवा खा रहे हैं।
2 of 4
सोनू सूद
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वीडियो की शुरुआत में अभिनेता रेलवे स्टेशन में बनी बेंच पर लेटे नजर रहे हैं और वीडियो बनाने वाले शख्स से कहते हैं, यहां भी डिस्टर्ब कर रहे हो। आगे वह कहते हैं, एक बात सच बताऊं क्या, जो स्टेशन की जिंदगी है, हम लोग इस वक्त बोईसर में खड़े हैं, रात के 10 बजने वाले हैं, शूटिंग पैकअप किया, जो जिंदगी यहां की है वैसी कहीं की नहीं है। तो चलिए ट्रेन का सफर करते हैं और इसके बाद अभिनेता ट्रेन में चढ़ जाते हैं।
वीडियो में आगे सोनू सूद कभी सीट पर बैठे नजर आते हैं तो कभी दरवाजे पर खड़े होकर हवा खाते दिखाई दे रहे हैं। वह रेलवे स्टेशन पर लगे नल से पानी भी पीते हैं और कहते हैं, 'बॉस ये जो पानी है ना, दुनिया का कोई भी बिसलरी या मिनरल वॉटर इसका मुकाबला नहीं कर सकता। एकदम सुपरहेल्दी।' सोनू सूद की ये बात कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है। वीडियो पर एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा, 'मतलब कुछ भी।' दूसरे ने कहा- 'पानी खारा मिलेगा सर'। कुछ लोगों ने ये भी कॉमेंट किया है कि 'लेकिन सर आम आदमी के लिए बहुत सी दिक्कतें है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता बहुत जल्द फिल्म फतेह में नजर आने वाले हैं। हालांकि अभी इस फिल्म को लेकर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उन्हें आखिरी बार चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में दिखा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।