सब्सक्राइब करें

Sonu Sood: सोनू सूद का व्हाट्सएप अकाउंट हुआ बंद, अभिनेता ने नाराजगी जताते हुए कही यह बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 27 Apr 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood whatsapp account closed for last 36 hours actor said on social media time to wake up
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सोनू सूद फिल्मों के अलावा जरूरतमंदों की मदद के लिए भी जाने जाते हैं। कोरोना संक्रमण काल से लेकर अब तक वे बड़ी संख्या में लोगों की मदद कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहने वाले सोनू को इन दिनों लोगों की मदद करने में थोड़ी कठनाई हो रही है। दरअसल, अभिनेता का  व्हाट्सएप अकाउंट पिछले 36 घंटों से बंद है, जिसकी वजह से लोग उन तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। 


Isha Malviya: बिग बॉस से बाहर आते ही हो गया था ईशा मालवीय-समर्थ जुरेल का ब्रेकअप, अभिनेत्री ने की पुष्टि

Sonu Sood whatsapp account closed for last 36 hours actor said on social media time to wake up
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने इसको लेकर एक्स पर कंपनी को टैग करते हुए इसे ठीक करने की अपील की है। सोनू ने लिखा, “व्हाट्सएप, मेरा अकाउंट अभी भी काम नहीं कर रहा है। दोस्तों, जागने का समय आ गया है। 36 घंटे से ज्यादा हो गए हैं। जितनी जल्दी हो सके मुझे सीधे मेरे अकाउंट पर मैसेज भेजें। सैकड़ों जरूरतमंद लोग मदद के लिए मुझ तक पहुंचने की कोशिश कर रहे होंगे।” 

Sonu Sood whatsapp account closed for last 36 hours actor said on social media time to wake up
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
इस पोस्ट से एक दिन पहले भी अभिनेता ने पहले इस मुद्दे को एक्स पर साझा किया था। उन्होंने शुक्रवार को लिखा था, “मेरा नंबर व्हाट्सएप पर काम नहीं कर रहा है। मुझे कई बार इस समस्या का सामना करना पड़ा है। मुझे लगता है कि आप लोगों को अपनी सेवाओं को अपग्रेड करने का समय आ गया है।”

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood whatsapp account closed for last 36 hours actor said on social media time to wake up
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

पोस्ट के साथ सोनू ने अपने व्हाट्सएप अकाउंट के स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं। इसमें लिखा है, “यह अकाउंट अब व्हाट्सएप का उपयोग नहीं कर सकता… चैट अभी भी इस डिवाइस पर हैं।।”

विज्ञापन
Sonu Sood whatsapp account closed for last 36 hours actor said on social media time to wake up
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू जल्द ही फतेह नाम की फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म का टीजर इसी साल मार्च में रिलीज किया गया था। इसे देखकर लोग उम्मीद जता रहे हैं कि उन्हें फिल्म में रोमांचक सिनेमाई अनुभव मिलेगा।
Samantha Ruth: 'मानसिक सेहत पर जागरुकता फैलाना मुश्किल, सिर्फ मनोरंजन में है फैंस की दिलचस्पी', बोलीं सामंथा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed