फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sooraj Pancholi: सूरज पंचोली का प्यार में भरोसा कायम, बोले- सात साल से रिलेशनशिप में हूं

Sun, 10 Sep 2023 12:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 10 Sep 2023 12:45 PM IST
विज्ञापन
Sooraj Pancholi did not lose faith in love says I have been in relationship for seven years now its beautiful
सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया

पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों मोर्चों पर सूरज पंचोली की जिंदगी अब पटरी पर लौट रही है। जिया खान सुसाइड केस में करीब एक दशक लंबी लड़ाई एक्टर के लिए चुनौतीपूर्ण रही। इस साल अप्रैल में उन्हें और उनके परिवार को सीबीआई अदालत ने बरी कर दिया। जिंदगी में आए इन उतार-चढ़ावों के बाद भी सूरज का प्यार में भरोसा कायम है। हाल ही में उन्होंने इंडस्ट्री को लेकर बात की और इसी दौरान उन्होंने अपनी लव लाइफ का भी जिक्र किया और बताया कि वह रिलेशनशिप में हैं।

Sooraj Pancholi did not lose faith in love says I have been in relationship for seven years now its beautiful
सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में सूरज पंचोली ने कहा कि 'सिर्फ मुझे पता है कि मैं किस दौर से गुजरा हूं, क्योंकि केवल मुझे ही अकेले घर वापस लौटना था, जागना था और उस पूरे परिदृश्य से जूझना था। मुझ पर लगे यात्रा प्रतिबंधों की वजह से मैं देश भी नहीं छोड़ सकता था। इसकी वजह से फिल्में और शो मेरे हाथ से निकल रहे थे। सिर्फ यात्रा प्रतिबंध ही नहीं लगे थे, बल्कि केस जारी रहने के कारण काम के ऑफर भी कम हो गए'।

Sooraj Pancholi did not lose faith in love says I have been in relationship for seven years now its beautiful
सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया

सूरज ने आगे कहा, 'मैं यह खूब अच्छे से समझता हूं कि प्रोड्यूसर्स और लोग मुझे काम देने से क्यों झिझक रहे थे। अगर मैं निर्माता होता तो मेरी भी यही चिंताएं होतीं। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले ही मुझे पता था कि यह इंडस्ट्री चकाचौंध भरी है और ग्लैमरस है, लेकिन आसान नहीं। मैं इसके लिए तैयार था'। लोग अक्सर कहते हैं कि 'लोग कुछ भी बोलेंगे, क्या फर्क पड़ता है। जब तुम गलत नहीं हो तो तुम चिंता मत करो। लेकिन, आखिर में आप इंसान हैं आपको फर्क पड़ता है।'
Sanjay Dutt Jawan: विक्रम राठौड़ से क्या है माधवन नायक का रिश्ता, इन पांच फिल्मों के लिए बने पारस पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
Sooraj Pancholi did not lose faith in love says I have been in relationship for seven years now its beautiful
सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया

जिंदगी में इतनी उथल-पुथल होने के बावजूद सूरज का प्यार पर यकीन कम नहीं हुआ। हाल ही में उन्होंने अपनी लव लाइफ पर बात की और खुलासा किया कि वह रिलेशनशिप में है। सूरज ने बताया, 'मुझे लगता है कि जिया के साथ मेरा रिलेशन अब तक का सबसे कम वक्त तक चला रिलेशन रहा। उसके बाद मैं एक रिलेशनशिप में हूं और सात साल हो गए हैं। यह बेहद खूबसूरत है'।
Haddi: 'हड्डी फिल्म ट्रांसजेंडर समुदाय की आवाज उठाने का मंच है', निर्देशक अक्षत अजय शर्मा का बड़ा दावा

विज्ञापन
Sooraj Pancholi did not lose faith in love says I have been in relationship for seven years now its beautiful
सूरज पंचोली - फोटो : social media

सूरज ने कहा, 'प्यार में होने की फीलिंग की तुलना दुनिया की किसी भी चीज से नहीं की जा सकती है। दूसरे की परवाह करना, उसके लिए कुछ करना सबसे जुदा अहसास होता है। मेरे लिए यह रिश्ता बहुत पर्सनल है। वर्षों लोगों ने मुझे एक बुरे प्रेमी या पार्टनर की तरह आंका है, लेकिन केवल मेरे करीबी लोग ही जानते हैं कि मैं कैसा हूं। मैं जिसके साथ रिलेशनशिप में हूं, वह अभिनेत्री नहीं है और इसलिए, मैं उसकी पहचान उजागर नहीं करना चाहूंगा। मैं इस रिलेशन को पर्सनल ही रखना चाहता हूं'।
Bollywood: मुस्लिम होकर हिंदू धर्म में आस्था रखते हैं ये सितारे, अक्सर भगवान के दर्शन के लिए जाते हैं मंदिर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed