{"_id":"5e10eee58ebc3e880439460c","slug":"sooraj-pancholi-talk-about-his-father-aditya-pancholi-and-jiah-khan-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली का बयान- पिता ने हमेशा खड़ी की मुश्किल, मुझे बलि का बकरा बनाया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली का बयान- पिता ने हमेशा खड़ी की मुश्किल, मुझे बलि का बकरा बनाया
'हीरो' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिनेता सूरज पंचोली का नाम अपने पिता आदित्य पंचोली की तरह हमेशा विवादों में रहा है। अभिनेत्री जिया खान की आत्महत्या के मामले पर सूरज पंचोली जेल भी गए थे। हाल ही में सूरज ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की।
2 of 4
Sooraj Pancholi
हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, सूरज पंचोली ने कहा, 'क्योंकि मेरे पिता (आदित्य पंचोली) हमेशा गलतियां करते हैं। वह काफी मुखर, क्रोधी और मुश्किलें खड़ी करने के आदि रहे हैं। लोग मुझे उनके व्यक्तित्व से जोड़ते हैं। लेकिन मैं मां की तरह ज्यादा हूं। मेरे पास पिता का सरनेम है इसमें मैं कुछ नहीं कर सकता।'
3 of 4
pooja hegde sooraj pancholi
जिया खान केस पर बात करते हुए सूरज पंचोली ने कहा, 'लोगों ने लोगों की भावनाओं की परवाह करना बंद कर दिया है। मेरे बारे में जो भी कहा गया, वह झूठा था। कोई कुछ साबित नहीं कर पाया और मुझे यकीन है कि कोई कर भी नहीं सकता, क्योंकि मुझे पता है कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। लेकिन किसी को तो बकरा बनाना है, मुझे बना दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Sooraj Pancholi
उन्होंने कहा, 'अगर मैं किसी फिल्मी परिवार से नहीं होती तो शायद इतना बबाल न होता। इस मामले में फिल्म इंडस्ट्री से मिले समर्थन पर सूरज पंचोली ने कहा, 'मुझे उनसे बहुत उम्मीद नहीं है। यह मेरी अपनी लड़ाई है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।