फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आप जानते हैं कटरीना कैफ का असली नाम? सरनेम बदलने के पीछे की वजह भी जान लीजिए

Mon, 18 May 2020 04:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 18 May 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
Sooryavanshi actress Katrina Kaif real name is katrina turquotte
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमा की दुनिया में कई ऐसे सितारे हैं जो अपनी असली नाम से नहीं जाने जाते हैं। एक तरफ जहां कुछ सितारों पर उनका कोई किरदार भारी पड़ गया और वही नाम हो गया, तो वहीं कुछ सेलेब्स ने खुद से ही अपने नाम बदल लिए। इन सितारों में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कटरीना कैफ का भी नाम शामिल है। 

Sooryavanshi actress Katrina Kaif real name is katrina turquotte
कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल कटरीना कैफ का असली नाम कटरीना टरकोटे है। अपना नाम बदलने के पीछे कटरीना की वजह भी काफी दिलचस्प है। दरअसल टरकोटे उपनाम (सरनेम) कटरीना कैफ की मां का है, लेकिन अभिनेत्री ने अपने नाम के साथ पिता के उपनाम का इस्तेमाल किया है। कटरीना कैफ के पिता का नाम मोहम्मद कैफ है। इस तरह कटरीना ने अपने उपनाम के साथ कैफ जोड़ा है। अपने नाम को लेकर खुद कटरीना कैफ कई बार मीडिया इंटरव्यूज में बोल चुकी हैं। 

Sooryavanshi actress Katrina Kaif real name is katrina turquotte
कटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला

अपने नाम को लेकर कटरीना ने कहा था कि, 'हां पासपोर्ट पर मेरा नाम कटरीना टरकोटे है। मैंने अपना नाम इसलिए बदला ताकि लोग मेरा नाम आसनी से बुला सकें क्योंकि भारतीय फैंस के लिए टरकोटे बोलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है'। इस वजह से कटरीना टरकोटे को आज पूरी दुनिया कटरीना कैफ के नाम से जानती है। बात करें इनके बॉलीवुड सफर की तो कटरीना कैफ ने अपना फिल्म सफर साल 2003 में शुरू किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sooryavanshi actress Katrina Kaif real name is katrina turquotte
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ साल 2003 में फिल्म बूम में नजर आई थीं। उनकी यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद उन्हें सलमान खान के साथ पहली सफलता हासिल हुई। वह साल 2005 में अभिनेता सलमान खान और सुष्मिता सेन के साथ फिल्म मैंने प्यार क्यों किया में नजर आईं थीं। उनकी इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद से कटरीना कैफ ने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में दी हैं। 

विज्ञापन
Sooryavanshi actress Katrina Kaif real name is katrina turquotte
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ जल्द ही फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में होंगे। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। फिल्म सूर्यवंशी बीती मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण सभी सिनेमाघरों और बॉलीवुड इंडस्ट्री बंद है। ऐसे में फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट को टाला गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed