प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के जेठ जेठानी जो जोनस (Joe Jonas) और सोफी टर्नर (Sophie Turner) ने पेरिस में शाही अंदाज में शादी की। इस शाही शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। इन तस्वीरों में जो और सोफी एक साथ अच्छे लग रहे हैं। इस तस्वीर को सोफी और जो ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही एक खूबसूरत कैप्शन भी दिया।
जेठानी ने शादी में प्रियंका चोपड़ा से ज्यादा सुंदर पहना गाउन, तस्वीरों से नजरें हटाना मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोफी टर्नर ने लिखा- 'मिस्टर और मिसेज जोनस।' इस तस्वीर में सोफी और जो एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं और बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस मौके पर सोफी ने सफेद रंग का खूबसूरत गाउन पहना हुआ है जबकि जो काले रंग के कोट-पैंट में नजर आए। इस तस्वीर में सोफी का गाउन सभी को आकर्षित कर रहा है।
A post shared by Sophie Turner (@sophiet) on
जो जोनस और सोफी की शादी के अलावा सोफी की ड्रेस की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन तस्वीरों में सोफी का गाउन बेहद सुंदर लग रहा है। सोफी के गाउन पर सीक्वेंस वर्क हुआ है। साथ ही उन्होंने चेहरे को कवर किया हुआ है। सोफी ने लेस की डिजाइन के कपड़े से अपने चेहरे को ढका हुआ है। सोफी की इस तस्वीर को लुईस वुइटन फैशन साइट के क्रिएटिव डायरेक्टर निकोलस गेस्क्विएर ने शेयर किया है।
A post shared by 🆖 (@nicolasghesquiere) on
निकोलस पेशे से डिजाइनर हैं। खास बात यह है कि सोफी टर्नर लुईस वुइटन फैशन साइट की ब्रांड एंबेसडर हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सोफी के वेडिंग गाउन को इसी फ्रेंच फैशन हाउस ने डिजाइन किया है। सोफी से पहले प्रियंका चोपड़ा ने निक से शादी की थी। प्रियंका ने भी क्रिश्चियन वेडिंग में सफेद रंग का गाउन पहना था।
प्रियंका के गाउन ने भी लाइमलाइट बटोरी थी। प्रियंका के गाउन को राल्फ लॉरेन ने डिजाइन किया था। इस गाउन में 23 लाख 80 हजार मोती जड़े गए थे। इतना ही नहीं इसे तैयार करने में लगभग 1826 घंटे लगे थे। प्रियंका के इस खूबसूरत गाउन का मेकिंग वीडियो डिजाइनर राल्फ लॉरेन ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया था। खास बात है कि इस गाउन पर पति और पेरेंट्स का नाम भी लिखा हुआ था।