फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गायब हो गईं 'मोना डार्लिंग','शबनम' जैसी खलनायिकाएं, कभी सौतेली मां तो कभी ननद बन मचाई थी सनसनी

Thu, 04 Jul 2019 03:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 04 Jul 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
Mona Darling to aruna irani Here are famous bollywood vamps
bollywood vamps - फोटो : Self

बॉलीवुड में जितनी महत्ता एक हीरो की होती है उतनी ही एक खलनायक और खलनायिका की भी होती है। फिल्मों में जब हीरो को हीरोइन से प्यार होता है तब उनकी जिंदगी तहस नहस कर देने के लिए एंट्री होती है वैंप यानी खलनायिका की। हिन्दी सिनेमा की कई ऐसी वैंप रहीं जो आज भी अपने एक किरदार या गाने से सालों तक लोगों को याद रहीं और रहेंगी भी।

Mona Darling to aruna irani Here are famous bollywood vamps
mona darling - फोटो : social media
मोना डार्लिंग उर्फ बिंदु

'मोना डार्लिंग' सिनेमाई नाम है। अपने किरदार से फैंस का दिल जीतने वाली मोना डार्लिंग का असली नाम बिंदु है। बीबीसी को दिए इंटरव्यू में बिंदु ने बताया था कि उन्हें रोल ही वैंप के मिले। बिंदु ने कहा था, "जब मैंने शुरुआत की तो खलनायिका का दौर था। मैं बनना हीरोइन चाहती थी, लेकिन किसी ने कहा कि मैं बहुत पतली हूं। हिंदी ठीक से नहीं बोल सकती। बहुत लंबी हूं फिर वही मेरी कमियां लोगों को पसंद आई। मैंने शुरुआत की फिल्म 'दो रास्ते' के साथ और मैं बन गई विलन।''

Mona Darling to aruna irani Here are famous bollywood vamps
हेलन
हेलन
हेलेन ने पहले कुछ फिल्मों में कोरस डांसर का काम किया। 'हॉवड़ा ब्रिज' के गाने 'मेरा नाम चिन चिन चू ' से उन्हें कामयाबी मिली और ये गाना बेहद मशहूर हुआ। शोले, डॉन, तीसरी मंजिल जैसी कई फिल्मों में उन पर फिल्माए गाने सुपरहिट रहे।हेलन के दौर तक आते आते वैंप बोल्ड हो चुकी थीं। हेलन के कई किरदार आज भी याद किए जाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mona Darling to aruna irani Here are famous bollywood vamps
पद्मा खन्ना
पद्मा खन्ना
70 के दशक में पद्मा खन्ना का खूब बोलबाला था। हिंदी ही नहीं भोजपुरी फिल्मों में भी ये खूब पॉपुलर थीं। फिल्मों की मशहूर कैबरे डांसर पद्मा खन्ना को रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' में कैकई के यादगार रोल के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
Mona Darling to aruna irani Here are famous bollywood vamps
aruna irani
अरुणा ईरानी 
अरुणा ईरानी को 1992 में आई अनिल कपूर और माधुरी की फिल्म 'बेटा' में नेगेटिव किरदार के लिए आज भी याद किया जाता है। सौतेली मां बनीं अरुणा ईरानी ने अपने इस किरदार को अमर कर दिया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed