फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रभास के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे फैंस, बॉलीवुड की इस सुपरहिट फिल्म में भी किया काम

Thu, 04 Jul 2019 03:04 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 04 Jul 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
baahubali fame prabhas profile and unknown facts
prabhas - फोटो : social media
'बाहुबली' फेम प्रभास इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'साहो' को लेकर सुर्खियों में हैं। ये फिल्म 19 अगस्त 2019 में रिलीज होगी । 'बाहुबली' के बाद प्रभास देश ही नहीं विदेश में भी पॉपुलर हो गए । आज हम आपको प्रभास के बारे में कुछ ऐसी बातें बताते हैं जिसके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा । 

 
baahubali fame prabhas profile and unknown facts
prabhas
प्रभास ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्मों से की थी लेकिन अब वो बॉलीवुड प्रेमियों के सुपरहीरो बन चुके हैं। तेलुगु के अलावा प्रभास ने बॉलीवुड की हिट फिल्म में भी काम किया है । इस फिल्म का नाम 'एक्सन जैक्सन' है। इसमें प्रभास ने प्रभु देवा के साथ डेब्यू किया था। प्रभास ने तेलुगु फिल्मों में अपना करियर साल 2002 में फिल्म 'ईश्वर' से शुरू किया था ।
baahubali fame prabhas profile and unknown facts
Prabhas
प्रभास का असली नाम 'वेंकट सत्यनारायण प्रभास राजू उप्पलपट्टी' है। प्रभास साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पहले ऐसे हीरो हैं जिनका वैक्स स्टैच्यू बैंकॉक के मैडम तुसाद में लगा है। यहां आप उन्हें अमरेंद्र बाहुबली के रूप में देख सकते हैं। प्रभास एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
baahubali fame prabhas profile and unknown facts
प्रभास - फोटो : fb
उनके पिता सूर्यनारायण राजू प्रोड्यूसर हैं। वहीं उनके चाचा कृष्णम राजू एक टॉलीवुड स्टार रहे हैं। प्रभास कभी एक्टर नहीं बनना चाहते थे। वो अपना करियर होटल इंडस्ट्री में बनाना चाहते थे। ये बात खुद उन्होंने एक इंटरव्यू में बताई थी। खाने के शौकीन प्रभास की फेवरेट डिश चिकन बिरयानी है।
विज्ञापन
baahubali fame prabhas profile and unknown facts
प्रभास - फोटो : FB
प्रभास हिंदी फिल्मों के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' और '3 ईडियट्स' 20 बार देखी है। प्रभास राजकुमार हिरानी के भी फैन हैं। जब प्रभास फिल्म 'बाहुबली' की शूटिंग कर रहे थे तो उन्होंने चार साल तक कोई फिल्म साइन नहीं की थी। इसी वजह से उनके पास पैसे नहीं बचे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed