फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलाइका और बेटे अरहान के बीच कैसा है रिश्ता, बताया- 'प्यार में आने के बाद क्या कुछ बदला'

Thu, 04 Jul 2019 12:57 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 04 Jul 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
malaika arora says having a relationship nothing change for me being a parent
malaika arora
मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में हैं। फिलहाल दोनों न्यूयॉर्क में छुटि्टयां मना रहे हैं। वहीं से दोनों ने अपना रिश्ता भी कंफर्म किया। हाल ही में मलाइका ने एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते के बारे में काफी कुछ बताया । उन्होंने कहा कि वो इस रिश्ते में आकर बेहद खुश हैं । साथ ही मलाइका ने भी बताया कि इस रिश्ते से एक पैरेंट होने के नाते उनकी जिंदगी पर क्या प्रभाव पड़ा ।
malaika arora says having a relationship nothing change for me being a parent
arjun kapoor malaika arora - फोटो : social media
मलाइका ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा था, 'जब मेरी शादी खत्म हुई तो मुझे नहीं पता था कि मैं फिर से किसी रिलेशन में जा पाऊंगी या नहीं । वो एक दिल टूटने वाला रिश्ता था । लेकिन मैं प्यार करना चाहती थी । एक रिश्ते को सहेजना चाहती थी । ये मेरे लिए नया है और मुझमें अलग आत्मविश्वास है । मैं इस रिश्ते में आकर बेहद खुश हूं ।'
malaika arora says having a relationship nothing change for me being a parent
Malaika Arora and Arjun Kapoor - फोटो : instagram
अब बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में मलाइका ने कहा, 'जब दो लोग अलग होते हैं तो इसकी वजह सिर्फ उन दोनों को ही पता होती है । लोगों का अंगुली उठाना गलत है । जज करना गलत है । अरबाज और मैं अपने बेटे अरहान को लेकर चिंतित रहते हैं । जब मैं अरबाज से अलग हुई तो मुझे नहीं पता था कि मैं क्या करूंगी । मैं अपने बेटे को एक अच्छा माहौल देना चाहती थी ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
malaika arora says having a relationship nothing change for me being a parent
malaika arora arjun kapoor - फोटो : social media
मलाइका आगे कहती हैं, 'अरहान बहुत समझदार है, उसने मुझे हर मौके पर सपोर्ट किया। मेरी खुशी उसकी खुशी से जुड़ी हुई है । उसने मेरी जिंदगी को शेप दिया है । दूसरे मेरे बारे में क्या कह रहे हैं, मैं बिल्कुल नहीं सुनती । मैं अपने परिवार, अपने बेटे, अपने पार्टनर और अपने दोस्तों की परवाह करती हूं । मैंने प्यार के लिए खुद को दूसरा मौका दिया है ।'
विज्ञापन
malaika arora says having a relationship nothing change for me being a parent
malaika arora arjun kapoor
'मुझे लगता है कि मेरे जैसी हजारों महिलाओं को खुद को दूसरा मौका देना चाहिए । रिलेशन में आने के बाद मेरे बेटे के साथ रिश्ते में कोई प्रभाव नहीं पड़ा । आज भी मैं अपने बेटे के लिए वो सब करती हूं जो मुझे करना चाहिए । सिंगल पैरेंट को अपने बच्चों की और ज्यादा परवाह होती है । मैं और अरबाज एक कपल के तौर पर अलग हुए हैं लेकिन पैरेंट के तौर पर हम आज भी वैसे ही हैं ।'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed