फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सबसे तेज 200 करोड़ कमाने वाली 'कबीर सिंह' बनी साल की पहली फिल्म, मुंबई में होगा जश्न

Thu, 04 Jul 2019 12:43 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 04 Jul 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
Kabir Singh become first fastest film to cross 200 crore mark will celebrate success
kabir singh - फोटो : social media

हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनी टी सीरीज ने अपनी फिल्म 'कबीर सिंह' का कारोबार दो सौ करोड़ रुपये के पार जाने की खुशी आज खुलकर मनाने का फैसला किया है। फिल्म से जुड़े सारे कलाकार और तकनीशियन गुरुवार की शाम बांद्रा के एक लाउंज बार में जुटेंगे और इस कामयाबी का जश्न मनाएंगे। इस जलसे में फिल्म इंडस्ट्री के चुनिंदा दूसरे कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है।

Kabir Singh become first fastest film to cross 200 crore mark will celebrate success
Kabir Singh - फोटो : twitter

सिर्फ 13 दिन में दो सौ करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली 'कबीर सिंह' साल की पहली फिल्म बन गई है। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में भी अपना कामयाब सफर जारी रखा और मंगलवार तक 198 करोड़ 95 लाख रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 12.21 करोड़ रुपये, शनिवार को 17.84 करोड़ रुपये, रविवार को 17.84 करोड़ रुपये, सोमवार को 9.07 करोड़ रुपये और मंगलवार को 8.31 करोड़ रुपये कमाए। 

Kabir Singh become first fastest film to cross 200 crore mark will celebrate success
Kabir Singh - फोटो : twitter

फिल्म 'कबीर सिंह' की कमाई का ये सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। फिल्म ने बुधवार को 7.53 करोड़ रुपये और कमाते हुए अपनी कुल कमाई का आंकड़ा 206 करोड़ 48 लाख तक पहुंचा दिया। इस तरह से फिल्म इस साल रिलीज हुई फिल्मों में सबसे तेज 200 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बन गई है। सिर्फ वयस्कों के लिए यानी एडल्ट सर्टिफिकेट के साथ रिलीज हुई 'कबीर सिंह' भारतीय सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतनी बड़ी कमाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kabir Singh become first fastest film to cross 200 crore mark will celebrate success
Kabir Singh - फोटो : twitter
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर 'कबीर सिंह' ने 50 करोड़ का आंकड़ा तीसरे दिन, 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पांचवें दिन, 175 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा रिलीज के नौवें दिन और 200 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा 13वें दिन पार किया। सलमान खान की फिल्म 'भारत' को दो सौ करोड़ की कमाई तक पहुंचने में 14 दिन लगे, वहीं विक्की कौशल की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने ये कमाई रिलीज के 28 वें दिन जाकर की।
विज्ञापन
Kabir Singh become first fastest film to cross 200 crore mark will celebrate success
Kabir Singh - फोटो : twitter

टी सीरीज के सूत्रों के मुताबिक शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर कबीर सिंह की सफलता मनाने के लिए गुरुवार को मुंबई के बांद्रा में एक आलीशान पार्टी रखी गई है। इस पार्टी में फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी, लीड कलाकार शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी के अलावा फिल्म के सभी दूसरे कलाकारों और तकनीशियनों का जमावड़ा होने वाला है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed