{"_id":"5d1da1968ebc3e3ccb256a5b","slug":"deepak-thakur-celebrate-his-birthday-with-family-and-friends-see-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बिहारी बाबू' दीपक ठाकुर ने परिवार संग मनाया बर्थडे, पोस्ट लिखकर बोले- खास फील कराने के लिए शुक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बिहारी बाबू' दीपक ठाकुर ने परिवार संग मनाया बर्थडे, पोस्ट लिखकर बोले- खास फील कराने के लिए शुक्रिया
'बिग बॉस सीजन 12' के बाद दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया। इस बिहारी बाबू ने अपने देसी अंदाज से शो के दौरान पहले ही सबका दिल जीत लिया था और शो के बाद भी फैंस की पसंद का पूरा ख्याल रखते हैं। बीते रोज अपने गाने से सबका दिल जीतने वाले बिहार के दीपक ठाकुर ने अपना जन्मदिन मनाया।
2 of 5
Deepak thakur
- फोटो : social media
बीते रोज दीपक ठाकुर ने अपना जन्मदिन फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया। दीपक ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं। फोटो में उनके साथ उनका पूरा परिवार यानी कि माता, पिता और दो बहनों के साथ कुछ दोस्त भी नजर आए।
3 of 5
Deepak thakur
- फोटो : social media
दीपक ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- मां पापा आप बस आशीर्वाद दीजिए। आप सभी लोगों का शुक्रिया। आज लाखों लोगों के साथ हमारा बर्थडे मना। मेरा परिवार कितना बढ़ गया है। पहले तो बस घर में ही केक काटा, खाया, पिया और सो गए। आज आप सब लोग बहुत खास फील करवा रहे हैं। सभी शानदार तोहफों के लिए शुक्रिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Deepak thakur
- फोटो : social media
बता दें दीपक अभी 25 साल के हैं। दीपक का जन्म 24 मार्च 1994 को बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के एक गांव में हुआ था। दीपक के पिता पंकज ठाकुर किसान हैं वहीं उनकी मां हाउस वाइफ हैं। उनकी दो बहनें भी हैं, जिनके नाम ज्योति और दीपिका है।
विज्ञापन
5 of 5
Deepak Thakur
- फोटो : instagram
दीपक को पहला ब्रेक अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से मिला था। उन्होंने फिल्म के सीक्वल के एक गाने में भी अपनी आवाज दी । साथ ही अनुराग की फिल्म 'मुक्काबाज' के लिए भी दीपक ने 'अधूरा मैं' गाना गाया था। इसके बाद दीपक बिग बॉस में चले गए। दीपक बेहद गरीब परिवार से आते हैं। हाल ही नें दीपक का नया एल्बम 'केसरिया बालम' सोमी खान के साथ रिलीज हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।