अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों न्यूयॉर्क में छुट्टियां बिता रहे हैं। आए दिन यह कपल सोशल मीडिया पर फैंस के साथ तस्वीरें पोस्ट करता रहता है। इस बीच मलाइका अरोड़ा ने कुछ और तस्वीर पोस्ट की हैं। एक तस्वीर में तो मलाइका कैप से अपना चेहरा छुपाती नजर आईं। इस तस्वीर को मलाइका ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ शेयर किया है।
आखिर किससे चेहरा छिपा रही हैं मलाइका अरोड़ा? न्यूयॉर्क से अब सामने आई नई तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाइका ने लिखा- 'न्यूयॉर्क में मैड हेटर। फोटो क्रेडिट- मैड हेटर ने यह तस्वीर खींची।' मलाइका के इस पोस्ट से साफ है कि मलाइका की यह तस्वीर अर्जुन कपूर ने खींची है। इस तस्वीर में मलाइका पीले रंग का टॉप पहनी हुई हैं और नीले रंग की टोपी लगाई हुई हैं। मलाइका ने टोपी से अपनी आंखों को ढका हुआ है। इसके साथ ही हाथ में गिलास पकड़े हुए हैं।
Mad hatter in nyc.,,..(p.s THE mad hatter clicked it)
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
इस तस्वीर के अलावा मलाइका ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। यह तस्वीरें खाने की हैं। खास बात है जो खाने की तस्वीरें मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है वहीं तस्वीरें अर्जुन ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। इससे पहले मलाइका ने एक पोस्ट शेयर किया था जो काफी चर्चा में रहा।
मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा 'राइट लवर्स।' वो आगे कहती हैं, 'आपके लिए सही लवर कभी भी चिंता का कारण नहीं बनेगा। आप शांति महसूस करेंगे। वो आपके हर परेशानियों को रोक देगा।' इस तस्वीर के साथ मलाइका ने अर्जुन कपूर को टैग भी किया था। मलाइका ने एक सेल्फी भी शेयर की थी जिसमें उनके साथ अर्जुन कपूर को देखा जा सकता है हालांकि इसमें उन्होंने फेस मास्क से अपना चेहरा ढका हुआ है। इसमें उन्होंने कैप्शन दिया- 'Booo'।
आपको बता दें, मलाइका ने पिछले दिनों हिंदुस्तान टाइम्स से एक इंटरव्यू में पहली बार अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी। तलाक के बाद दोबारा रिश्ते के सवाल पर मलाइका ने कहा कि 'यह अद्भुत है। जब मेरी शादी खत्म हो गई तो मैं इस बात को लेकर निश्चित नहीं थी कि मैं दोबारा रिश्ते में पड़ूंगी। मैं इस वजह से भी डरी हुई थी कि मेरा दिल ना टूट जाए। मैं एक रिलेशनशिप चाहती थी और मुझे वो मिला। अब मैं बहुत खुश हूं।'