फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साउथ की ड्रीम गर्ल थीं अमिताभ बच्चन की ये अभिनेत्री, दर्दनाक मौत से हैरान हो गया था हर कोई

Sat, 18 Jul 2020 10:09 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 18 Jul 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
Soundarya Birthday Special known about Sooryavansham actress
सौंदर्या - फोटो : सोशल मीडिया

अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीतने वालीं और फिल्मी पर्दे पर अमिट छाप छोड़ने वालीं मशहूर अभिनेत्री सौंदर्या का जन्मदिन 18 जुलाई को होता है। सौंदर्या साउथ सिनेमा की शानदार अभिनेत्रियों में से एक थीं। उनकी लोकप्रियता का आलम यह था कि फिल्म में उनकी झलक देखते ही लोग पागल हो जाते थे। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सौंदर्या की तुलना बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी से होती थी। उन्हें साउथ की ड्रीम गर्ल कहा जाता था। 

Soundarya Birthday Special known about Sooryavansham actress
सौंदर्या - फोटो : सोशल मीडिया

सौंदर्या ने अपने छोटे से फिल्मी सफर में एक से बढ़कर एक फिल्में कीं। जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कारों से नवाजा गया। सौंदर्या ने साल 1992 में फिल्म गंधर्व से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में कई शानदार फिल्में कीं। सौंदर्या ने अपने पूरे फिल्मी सफर में केवल एक बॉलीवुड फिल्म थी जो आज भी काफी चर्चा में रहती हैं। 

Soundarya Birthday Special known about Sooryavansham actress
सूर्यवंशम - फोटो : सोशल मीडिया

सौंदर्या बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ साल 1999 में आई फिल्म सूर्यवंशम में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अभिनय ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 12 साल के करियर में सौंदर्या ने 100 से भी ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया था। अभिनेत्री होने के साथ- साथ सौंदर्या फिल्म निर्माता भी थीं। उन्हें बेस्ट फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। सौंदर्या डॉक्टर बनना चाहती थीं। वह एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थीं, लेकिल फिल्मों के ऑफर मिलने की वजह से उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Soundarya Birthday Special known about Sooryavansham actress
सौंदर्या - फोटो : सोशल मीडिया

शानदार अभिनेत्री होने के बावजूद सौंदर्या ने किसी फिल्मस्टार से नहीं बल्कि अपने बचपन के दोस्त और सॉफ्टवेयर इंजीनियर जीएस रघु से साल 2003 में शादी की थी, लेकिन अफसोस की बात यह है कि सौंदर्या लंबी जिंदगी नहीं जी सकीं। उनकी एक एयरक्राफ्ट दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस दर्दनाक मौत ने सौंदर्या के करीबियों सहित फैंस को भी हिलाकर रख दिया था। 

विज्ञापन
Soundarya Birthday Special known about Sooryavansham actress
सौंदर्या - फोटो : सोशल मीडिया

सौंदर्या की साल 2004 में एयरक्राफ्ट दुर्घटना में मौत हुई थी। सौंदर्या भारतीय जनता पार्टी और तेलुगू देशम पार्टी के उम्मीदवार के चुनाव प्रचार के लिए एक एयरक्राफ्ट में जा रही थीं। चार सीट वाले प्राइवेट एयरक्राफ्ट ने बंगलूरू के जक्कुर एयरफील्ड से उड़ान भरी और करीब 100 फीट ऊपर जाते ही क्रैश हो गया। एयरक्राफ्ट में सौंदर्या के साथ उनके भाई अमरनाथ, हिंदू जागरण समिति के सेक्रेटरी रमेश कदम और पायलट जॉय फिलिप मौजूद थे। इस हादसे में यह सभी लोग मारे गए थे। जिस समय यह हादसा हुआ 32 साल की सौंदर्या प्रग्नेंट थीं। 

पढ़ें: रणबीर कपूर के हमशक्ल का हुआ निधन, बेटे की तरह हूबहू दिखने पर ऋषि कपूर ने भी की थी तारीफ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed