अमिताभ बच्चन और सौंदर्या की मुख्य भूमिका से सजी फिल्म सूर्यवंशम जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इसे दर्शकों ने बिल्कुल पसंद नहीं किया। इसके बावजूद सूर्यवंशम टीवी पर सबसे ज्यादा दिखाई जाने वाली फिल्म है। 21 मई 1999 को रिलीज हुई इस फिल्म से साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस सौंदर्या ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने फिल्म में हीरा ठाकुर बने अमिताभ बच्चन की पत्नी का रोल निभाया था। सौंदर्या का निधन महज 31 साल की उम्र 17 अप्रैल 2004 को हुआ, हालांकि अपनी फिल्मों के जरिए सौंदर्या हमेशा फैंस के बीच रहेंगी।
जानें क्यों टीवी पर बार-बार दिखाई जाती है हीरा ठाकुर की 'सूर्यवंशम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंदर्या भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करने करीमनगर जा रही थीं, तभी बेंगलुरू के जक्कुर एयरफील्ड से उड़ान भरकर जब हेलीकॉप्टर 100 फीट तक पहुंचा तभी क्रैश हो गया। हादसे में सौंदर्या, उनके भाई और दो अन्य की मौत हो गई थी। हादसे के वक्त सौंदर्या सात महीने की प्रेग्नेंट थीं।
लोग सौंदर्या की एक्टिंग के ही दीवाने नहीं थे बल्कि स्क्रीन पर उनका जो अंदाज था लोग उस पर भी फिदा थे। उनके स्टारडम की वजह से लोग उन्हें 'मॉडर्न तेलुगू सिनेमा की सावित्री' तक कहते थे। हिंदी भाषी क्षेत्रों में सौंदर्या को लोग सूर्यवंशम के जरिए जानते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ये फिल्म टीवी पर बार-बार क्यों दिखाई जाती है।
अक्सर चैनल चेंज करते वक्त आपको सेट मैक्स पर ठाकुर भानुप्रताप सिंह की आवाज सुनाई देती होगी। अमिताभ खुद इस बात को मानते हैं कि सूर्यवंशम को टीवी पर खूब दिखाया गया है। एक बार उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'ऐसे कई लोगों से मिला हूं जो इस फिल्म को पसंद करते हैं।' इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि सूर्यवंशम ग्रामीण भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म है।
सूर्यवंशम के टीवी पर खूब दिखाए जाने का मजाक अक्सर बनता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे का कारण क्या है। दरअसल, सेटमैक्स चैनल ने सूर्यवंशम की रिलीज के वक्त इसके प्रसारण के राइट्स 100 साल के लिए खरीद लिए थे। यही कारण है कि अमिताभ बच्चन और सौंदर्या की ये फिल्म आपको बार-बार टीवी पर दिखाई देती है।