फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kamal Haasan: हिंदी को लेकर यह क्या बोल गए कमल हासन? विवाद बढ़ा

Mon, 26 Dec 2022 03:38 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 26 Dec 2022 03:38 PM IST
सार

तमिल और हिंदी भाषा को लेकर यह विवाद कई साल से चल रहा है। बीच बीच में इस तरह के विवाद को बड़ी बड़ी हस्तियों के बयानों से हवा मिलती है। इसी कड़ी में कमल हासन ने हिंदी भाषा पर ऐसा बयान दिया, जिस पर विवाद हो रहा है।

विज्ञापन
South actor Kamal Haasan give controversial statement on Hindi language said Hindi ko dusro par na thope
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी और तमिल भाषा का विवाद नया नहीं है। समय-समय पर तमिल भाषी लोग हिंदी को उन पर थोपने का आरोप लगाते रहे हैं। यह दक्षिण भारत में बड़ा संवेदनशील और राजनीतिक मुद्दा है। इसी क्रम में साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने एक बार फिर हिंदी भाषा पर विवादित बयान दिया है। साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी छाप छाड़ने वाले सुपर स्टार कमल हासन अपनी दमदार अदाकारी के साथ-साथ अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में कमल हासन ने इस तरह का विवादित बयान देते हुए इस मुद्दे को फिर से हवा दे दी है। यह बयान उन्होंने तब दिया, जब हाल ही में वह राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। 

South actor Kamal Haasan give controversial statement on Hindi language said Hindi ko dusro par na thope
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, कमल हसन ने केरल के सांसद जॉन ब्रिटास के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए तमिल भाषा में पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, मातृभाषा हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। दूसरी भाषा बोलना और उसे सीखना यह निजी पसंद है। हिंदी को दूसरों पर थोपना मूर्खता है। जो थोपा गया है, उसका विरोध किया जाएगा।
 

South actor Kamal Haasan give controversial statement on Hindi language said Hindi ko dusro par na thope
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कमल के सभी ट्वीट तमिल भाषा में हैं। सीपीआईएम के सांसद जॉन ब्रिटास ने अपना वीडियो ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हिंदी थोपने की आपकी नापाक मंशा इस देश को बर्बाद कर देगी। अगर सुंदर पिचाई आईआईटी में हिंदी में परीक्षा देते तो क्या गूगल में टॉप पोस्ट पर होते?'
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
South actor Kamal Haasan give controversial statement on Hindi language said Hindi ko dusro par na thope
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, कमल हासन ने अपने दूसरे ट्वीट में चेतावनी भरे अंदाज में लिखा, 'केरल में भी यही बात साफ नजर आती है। आधे भारत में यह बात कही गई है। खबरदार पोंगल आ रहा है। ओह! माफ करें, आपको समझने में आसानी हो, इसके लिए जागते रहो...।' आपको बता दें कि कमल हासन इससे पहले राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। इसके बाद दिल्ली में उन्होंने एक सभा को संबोधित किया था। बता दें कि कमल हासन ने वह भाषण भी तमिल भाषा में ही दिया था। अब देखने वाली बात यह होगी कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद इस तरह के ट्वीट करके कमल हासन क्या संकेत देना चाहते हैं?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed