फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush VS Varisu: प्रभास की आदिपुरुष को टक्कर देगी थलापति विजय की यह फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा गदर

Tue, 25 Oct 2022 01:52 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 25 Oct 2022 01:52 PM IST
विज्ञापन
south actor Thalapathy vijay film varisu clash prabhas starrer Adipurush on box office according to report
आदिपुरुष,वारिसू - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं लेकिन जब से इस फिल्म का टीजर सामने आया है, तब से ही सोशल मीडिया पर 'आदिपुरुष' को लेकर कई सारी नकारात्मक बातें हो रही हैं, जो फिल्म के लिए भारी साबित हो सकती हैं। इसी बीच, एक और खबर सामने आई है, जिस वजह से प्रभास की 'आदिपुरुष' को बॉक्स ऑफिस पर झटका लग सकता है। दरअसल, बॉक्स ऑफिस पर प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' को टक्कर देने के लिए थलापति विजय की फिल्म 'वारिसू' आ रही है। इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है, जो 'आदिपुरुष' के बेहद पास है। 

south actor Thalapathy vijay film varisu clash prabhas starrer Adipurush on box office according to report
वारिसू - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास की 'आदिपुरुष' 12 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। वहीं, इस फिल्म को टक्कर देने के लिए 'वारिसू' 2023 को पोंगल पर्व पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जो 15 जनवरी को मनाया जाएगा। दिवाली के मौके पर 'वारिसू' के प्रोड्यूसर ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की। मेकर्स के मुताबिक, यह फिल्म वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में पोंगल की छुट्टी के दिन रिलीज की जाएगी। साथ ही मेकर्स ने फैंस से यह भी वादा किया कि वह जल्द से जल्द फिल्म से जुड़ी और जानकारी दर्शकों के बीच शेयर करेंगे।

यह भी पढ़ें:- Sapna Choudhary: सपना चौधरी ने भारतीय सेना के साथ मनाई दिवाली, 'ऐ वतन...' गाने पर साझा किया वीडियो

south actor Thalapathy vijay film varisu clash prabhas starrer Adipurush on box office according to report
वारिसू - फोटो : सोशल मीडिया

दिवाली के मौके पर इस फिल्म का एक पोस्टर भी सामने आया है, जिसमें थलापति विजय का धांसू लुक देखने को मिला है। इस ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर में विजय काफी रफ एंड टफ दिख रहे हैं। इस पोस्टर से साफ है कि विजय इस फिल्म में भी अपने एक्शन से दर्शकों को खुश करने वाले हैं। दावा किया जा रहा है विजय की यह फिल्म तमिल के साथ तेलुगू में भी रिलीज होगी। हालांकि, अब तक यह बात ऑफिशियल नहीं हुई है। 

यह भी पढ़ें:- Maula Jatt: बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही फवाद खान की 'मौला जट', 10 दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
south actor Thalapathy vijay film varisu clash prabhas starrer Adipurush on box office according to report
थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि थलापति विजय की यह दूसरी फिल्म है, जो साल 2022 में रिलीज हो रही है। उनकी पिछली फिल्म 'बीस्ट' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। ऐसे में इस फिल्म से हर किसी को बहुत उम्मीदें हैं। इस फिल्म में विजय के साथ रश्मिका मंदाना, प्रभु, सरथकुमार, श्रीकांत, शाम, जयासुधआ, खूशबू, संगीथा कृष, प्रकाश राज, योगी बाबू लीड रोल में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed