फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sapna Choudhary: सपना चौधरी ने भारतीय सेना के साथ मनाई दिवाली, 'ऐ वतन...' गाने पर साझा किया वीडियो

Tue, 25 Oct 2022 01:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 25 Oct 2022 01:41 PM IST
विज्ञापन
Sapna Choudhary celebrated diwali 2022 with Indian Army shares video netizens praises dancing queen
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

देसी क्वीन सपना चौधरी यूं तो अपनी खूबसूरती और धांसू डांस के लिए मशहूर हैं। लेकिन जितनी खबूसरत सपना खुद हैं, उतना ही सुंदर उनका दिल है। यह बात सपना कई बार साबित कर चुकी हैं। एक बार फिर दीपावली के मौके पर उन्होंने यह साबित कर दिखाया है। सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इसे देखने के बाद हर कोई सपना की तारीफ कर रहा है। इसकी वजह है, डांसिंग क्वीन के दिवाली मनाने का तरीका। दरअसल, इस बार सपना चौधरी ने दीपावली भारतीय सेना के सैनिकों के बीच जाकर मनाई।



Celebs Diwali: किसी ने दोस्त तो किसी ने ऑफिस स्टाफ संग मनाई दिवाली, तस्वीरों में देखें सेलेब्स का सेलिब्रेशन

Sapna Choudhary celebrated diwali 2022 with Indian Army shares video netizens praises dancing queen
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

सपना चौधरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'इंडियन आर्मी के साथ दीपावली।' पूरे वीडियो में बैकग्राउंड में 'ऐ वतन ऐ वतन...' गाना सुनाई देता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना किसी बर्फीले इलाके में भारतीय सेना के सैनिकों के बीच पहुंचकर उन्हें सरप्राइज देती हैं। वह सैनिकों से बातचीत करती नजर आती हैं और उन्हें दीपावली की बधाई देती हैं।

Tuesday Release: राम सेतु को हिट होने के लिए इतना कमाना ज़रूरी, थैंक गॉड का पलड़ा इसलिए रहेगा भारी

Sapna Choudhary celebrated diwali 2022 with Indian Army shares video netizens praises dancing queen
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

सपना चौधरी को अपने बीच पाकर भारतीय सेना के नौजवान भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वे सपना चौधरी का जोरदार स्वागत करते नजर आ रहे हैं। सभी ने सपना चौधरी के साथ सेल्फी ली और तस्वीरें क्लिक कराईं। इस वीडियो के साथ सपना चौधरी ने धांसू कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'कोई पत्थर न लोहा है, न शोला है, सभी का सम्मिलित प्रारूप, भारत का सिपाही है।'  इसके साथ उन्होंने दिवाली की बधाई दी है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Choudhary celebrated diwali 2022 with Indian Army shares video netizens praises dancing queen
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

सपना चौधरी ने अपने इस पोस्ट के जरिए यूजर्स का दिल जीत लिया है। हर कोई सपना की तारीफों के पुल बांधता नजर आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'आपने सैनिकों से मिलकर उनकी ये 2022 की दिवाली बेहद शानदार और यादगार बनाई है, मेरी सपना। जयहिंद! जय हरियाणा!' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सलाम इंडियन आर्मी।' एक यूजर ने लिखा, 'दुनिया की सबसे बेहतरीन और सबसे क्यूट गर्ल हो आप सपना।' एक यूजर ने लिखा, 'जय हिंद, जय भारत।'

Black Adam Review: दिवाली का धमाकेदार एंटरटेनमेंट, ‘ब्लैक एडम’ में ड्वेन जॉनसन और टीम का सिनेमाई करिश्मा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed