फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Diwali: सबने मनाया दीपावली का जश्न, अभय देओल-प्रीति जिंटा ने मनाई 'डिम्पावली', देखिए तस्वीरें

Tue, 25 Oct 2022 12:46 PM IST
ज्योति राघव सबने मनाया दीपावली का जश्न, अभय देओल-प्रीति जिंटा ने मनाई 'डिम्पावली', देखिए तस्वीरें
सबने मनाया दीपावली का जश्न, अभय देओल-प्रीति जिंटा ने मनाई 'डिम्पावली', देखिए तस्वीरें Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 25 Oct 2022 12:46 PM IST
विज्ञापन
Abhay Deol shares Diwali 2022 photos with Preity Zinta on social media flaunts Dimples says happy dimpavli
अभय देओल-प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में कल दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड में भी रौशनी के इस त्योहार की खूब धूम रही। कई दिन पहले से ही दीपावली का सेलिब्रेशन शुरू हो गया और अब तक जारी है। कई सितारों ने अपने घर पार्टी आयोजित की और सिने जगत के सितारों को न्योता भेजा। मलाइका अरोड़ा से लेकर अर्जुन कपूर, शाहरुख खान, जान्हवी कपूर, करण जौहर तमाम सितारे पूरे हर्षोल्लास के साथ यह पर्व मनाते नजर आए। इस कड़ी में डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने भी जोर-शोर से दिवाली मनाई। इसकी झलक उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर देखी जा सकती है। प्रीति जिंटा के साथ-साथ अभय देओल ने भी उनके साथ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दोनों सितारे अपने डिंपल फ्लॉन्ट करे नजर आ रहे हैं।



Anushka Sharma: दिवाली पर अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका ने खेली होली, एक्ट्रेस ने शेयर की मजेदार तस्वीर

Abhay Deol shares Diwali 2022 photos with Preity Zinta on social media flaunts Dimples says happy dimpavli
अभय देओल-प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अभय देओल प्रीति जिंटा के साथ दिवाली का जश्न मनाते नजर आए। अभय ने सोशल मीडिया पर दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने दीपावली को डिम्पावली कहा, क्योंकि तस्वीरों में दोनों सेलेब्स के डिंपल नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में प्रीति जिंटा जहां पिंक कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, वहीं अभय देओल ब्लैक कलर के आउटफिट्स में कमाल लग रहे हैं।

Bollywood Celebs Mistake: जब बॉलीवुड कलाकारों को करियर में ये गलती पड़ी भारी, आज भी होता होगा पछतावा

Abhay Deol shares Diwali 2022 photos with Preity Zinta on social media flaunts Dimples says happy dimpavli
अभय देओल - फोटो : सोशल मीडिया

अभय देओल ने पोस्ट के साथ कुल तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में अभय देओल और प्रीति जिंटा दोनों का एक-एक डिंपल दिख रहा है। दूसरी और तीसरी तस्वीर में अभय और प्रीति खिलखिलाकर हंसते नजर आ रहे हैं। अभय देओल के दोनों डिंपल साफ देखे जा सकते हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'इस दिवाली का जश्न खास रहा। यह देखा गया कि किसके डिंपल ज्यादा गहरे हैं। मैंने कहा, मेरे दो डिंपल है। उसने कहा, उसे एक डिंपल से ज्यादा नहीं चाहिए।' इसके साथ अभय देओल ने लिखा, 'हैप्पी डिम्पावली।' इसके साथ उन्होंने लाफिंग इमोजी पोस्ट किया है। 

View this post on Instagram

A post shared by Abhay Deol (@abhaydeol)



Jaspal Bhatti: 90 के दशक में जसपाल भट्टी ने कॉमेडी से मचा दिया था तहलका, फ्लॉप शो से बनाई थी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhay Deol shares Diwali 2022 photos with Preity Zinta on social media flaunts Dimples says happy dimpavli
अभय देओल - फोटो : सोशल मीडिया

अभय देओल के पोस्ट पर यूजर्स की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। सेलेब्स भी अभय के पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। मौनी रॉय ने हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों को दिवाली की शुभकामनाएं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इतने डिंपल तो डिंपल कपाड़िया के भी नहीं।' एक यूजर ने लिखा, 'दोनों हद से ज्यादा क्यूट लग रहे हो।' एक यूजर ने लिखा, 'दो फेवरेट लोग एक प्रेम में।'
Sahir Ludhianvi: गानों के लिए रॉयल्टी पाने वाले पहले गीतकार थे साहिर, अमृता प्रीतम से अधूरी रह गई मोहब्बत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed