साउथ फिल्मों (South Film) की एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने 'सिंघम' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह ‘स्पेशल 26’ और ‘दो लफ्जों की कहानी’ में भी नजर आईं। काजल बेशक बॉलीवुड में अपना सिक्का न जमा पाईं हो लेकिन साउथ इंडस्ट्री में काजल का नाम टॉप अभिनेत्रियों में लिया जाता है। लेकिन आज हम काजल की नहीं बल्कि उनकी बहन की बात करने जा रहे हैं।
काजल अग्रवाल की तरह ही ग्लैमरस हैं उनकी छोटी बहन, बिजनेसमैन से की है शादी, जीती हैं लग्जरी लाइफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काजल अग्रवाल की छोटी बहन का नाम निशा (Nisha Aggarwal) है। निशा भी काजल की तरह ही अभिनेत्री हैं। निशा उम्र में काजल से चार साल छोटी हैं। निशा ने 2010 में तेलुगु फिल्म 'Yemaindi Ee Vela' से एक्टिंग में डेब्यू किया था। निशा ने तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्में की हैं।
Another favorite from our fabulous stay at @aliladiwagoa shoot by @mommygrapher ❤️
A post shared by Nisha Aggarwal (@nishaaggarwal) on
निशा ने तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में अपनी अदाओं से दर्शकों का दिल जीता और साथ ही उन्होंने कई हिट फिल्में भी दी। लेकिन फिल्मों में काम करने के दौरान उन्होंने शादी कर ली। निशा ने साल 2013 में एक बिजनेसमैन से शादी की थी। निशा के पति बिजनेसमैन हैं।
Wishing you all a blessed Shivratri! #dontyawntilldawn #ifyousnoozeyoulose
A post shared by Nisha Aggarwal (@nishaaggarwal) on
निशा ने शादी के बाद फिल्में नहीं की हैं। निशा को आखिरी बार मलयालम फिल्म 'कजिन्स' में देखा गया था। हालांकि निशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पिछले दिनों निशा की बिकिनी वाली तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं।
Lost is a lovely place to find yourself.
A post shared by Nisha Aggarwal (@nishaaggarwal) on