फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं शरमन जोशी की खूबसूरत पत्नी, इतने बड़े विलेन की बेटी होने के बाद भी रहती हैं लाइमलाइट से दूर

Tue, 17 Mar 2020 06:27 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 17 Mar 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Do You Know Anything About Sharman Joshi Wife and Prem Chopra Daughter prenana
शरमन जोशी पत्नी के साथ - फोटो : ट्विटर

बॉलीवुड सेलेब्स अकसर किसी न किसी पार्टी या इवेंट में दिखाई दे जाते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इनसे दूरी बनाए रखने में ही भलाई समझते हैं फिर चाहे वो किसी सुपरस्टार की पत्नी ही क्यों न हो। आज हम बात करने जा रहे हैं ऐसे ही एक शख्स की जो खूंखार विलेन की बेटी है, बॉलीवुड एक्टर की पत्नी है लेकिन फिर भी पब्लिक इवेंट में आप इन्हें कम ही देखेंगे। जी हां हम बात कर रहे हैं प्रेम चोपड़ा की बेटी और शरमन जोशी की पत्नी प्रेरणा चोपड़ा जोशी की।

Do You Know Anything About Sharman Joshi Wife and Prem Chopra Daughter prenana
prenana And Sharman

प्रेम चोपड़ा की तीन बेटियां प्रेरणा चोपड़ा, पुनीता चोपड़ा और रकिता चोपड़ा हैं। शरमन जोशी और प्रेरणा की शादी 15 जून 2000 में हुई थी।  दोनों के तीन बच्चे हैं। दोनों की पहली मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी। इसके बाद मुलाकातों का दौर चलता रहा और वे गहरे दोस्त बन गए। इसके बाद दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। 

Do You Know Anything About Sharman Joshi Wife and Prem Chopra Daughter prenana
Prerna and Sharman Joshi - फोटो : file photo

1999 में शुरू हुई ये लव स्टोरी शादी में तब्दील हुई। 15 जून 2000 को दोनों ने गुजराती रीति-रिवाज से शादी कर ली। शादी में करीबी लोग और दोस्त ही शामिल हुए। शादी के समय ही शरमन ने बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की। प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) ने सिनेमाजगत में विलेन का किरदार निभाकर कामयाबी की उन बुलंदियों को छुआ जहां पहुंचने का सपना हर अभिनेता का होता है। हालांकि ऐसी उपलब्धि शरमन जोशी के हाथ कभी नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Do You Know Anything About Sharman Joshi Wife and Prem Chopra Daughter prenana
sharman joshi prem chopra - फोटो : ट्विटर

शरमन ने मराठी और गुजराती थिएटर से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। साल 1999 में आर्ट फिल्म गॉडमदर से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बॉलीवुड में साल 2001 में आई फिल्म स्टाइल से उन्हें बड़ी पहचान मिली थी। फिल्म हिट साबित हुई थी और शरमन के अभिनय को खूब सराहा गया था।

विज्ञापन
Do You Know Anything About Sharman Joshi Wife and Prem Chopra Daughter prenana
sharman joshi

प्रेरणा एक बिजनेस वुमन हैं। दोनों एक दूसरे की कंपनी खूब एन्जॉय करते हैं। फिल्मी परिवार का होने के कारण प्रेरणा की राय शरमन हमेशा मानते हैं। साल 2015 में आई फिल्म 'हेट स्टोरी 3' में शरमन ने जरीन खान के साथ बोल्ड सीन कर सबको चौंका दिया। शरमन जोशी की पिछले कुछ सालों में कई सोलो फिल्में रिली हुई हैं, लेकिन उनकी फिल्मों को सफलता नहीं मिली। इन दिनों शरमन अपनी अगली फिल्म 'बबलू बैचलर' के प्रमोशन में जुटे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed