फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मशहूर अभिनेता अमजद खान के भाई इम्तियाज खान का निधन, सितारों ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

Tue, 17 Mar 2020 05:42 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 17 Mar 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Amjad Khan brother and Krutika Desai husband actor Imtiaz Khan passes away
Amjad Khan, Imtiaz Khan - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता इम्तियाज खान का निधन हो गया है। वह मशहूर अभिनेता और हिंदी सिनेमा में गब्बर सिंह के नाम से मशहूर हुए अमजद खान के भाई थे। इम्तियाज खान का निधन 15 मार्च को हुआ। उनकी पत्नी छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री कृतिका देसाई हैं। तमाम बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए इम्तियाज खान को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

Amjad Khan brother and Krutika Desai husband actor Imtiaz Khan passes away
imtiaz khan - फोटो : social media

अभिनेता जावेद जाफरी ने ट्विटर पर इम्तियाज खान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अभिनेता अमजद खान और इम्तियाज खान की साथ में तस्वीर साझा की। अपने ट्वीट में जावेद जाफरी ने लिखा, 'सीनियर अभिनेता इम्तियाज खान का निधन। उनके साथ गैंग में काम किया था। शानदार अभिनेता और एक बेहतरीन इंसान। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे भाई।'  
 

Amjad Khan brother and Krutika Desai husband actor Imtiaz Khan passes away
Imtiaz Khan - फोटो : social media

जावेद जाफरी के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने भी इंस्टाग्राम पर इम्तियाज खान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अमजाद खान और इम्तियाज खान की तस्वीर साझा करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, 'एक समय की बात है!!! मेरे दोस्त इम्तियाज खान भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।' इनके अलावा और भी कई फिल्मी सितारे इम्तियाज खान को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Once upon a time!!! Rest in eternal peace my friend@Imtiaz Khan🙏

A post shared by Anju Mahendroo (@anjumahendroo) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Amjad Khan brother and Krutika Desai husband actor Imtiaz Khan passes away
krutika desai - फोटो : ट्विटर

आपको बता दें कि इम्तियाज खान कलाकार के अलावा फिल्म निर्देशक भी थे। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय और निर्देशन से लाखों दर्शकों के दिलों को जीता। इम्तियाज खान 'हलचल', 'प्यारा दोस्त', 'नूर जहां' और 'गैंग' जैसी कई फिल्मों में दिखाई दिए थे। वहीं उनकी पत्नी कृतिका देसाई छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री हैं। कृतिका देसाई 'शक्तिः अस्तित्व के एहसास की', 'उतरन' और अपने जमाने के सुपरहिट शो 'सुपरहिट मुकाबला' को भी होस्ट कर चुकी हैं।

पढ़ें: स्वयंवर शो के बीच विवाद में फंसे पारस छाबड़ा, 'बिग बॉस 13' से जुड़ा है मामला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed