बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। स्टार्स अपनी रोजमर्रा से जुड़ी हुई तमाम चीजों को सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ साझा करते रहते हैं। ऐसे ही अभिनेत्री नीना गुप्ता भी सशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नीना अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। नीना की तस्वीरों को फैन्स भी काफी पसंद करते हैं। अब हाल ही में नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा की है।
60 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस ने खेला लॉन टेनिस, कहा- 'कल सब आउच होगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीना गुप्ता सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। नीना गुप्ता अपनी एक्टिंग की वजह से जितना फैन्स के बीच चर्चा का विषय रहती हैं। उतना ही नीना अपने सोशल मीडिया पोस्ट के लिए भी चर्चा में रहती हैं। नीना की हर सोशल मीडिया पोस्ट काफी वायरल होती है। ऐसे में अब नीना ने एक और नई पोस्ट फैन्स के साथ साझा की है। इस वीडियो में नीना लॉन टेनिस खेलती दिखाई दे रही हैं।
नीना गुप्ता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस पोस्ट को साझा किया है। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में नीना ने लिखा है, 'कई सालों बाद खेलने में काफी मजा आया लेकिन कल सब आउच होगा'। बता दें कि 60 साल की उम्र में नीना का इस तरह से लॉन टेनिस खेलना उनकी फिटनेस की तरफ इशारा करता है।
Played after years feeling so good kal sab ouch hoga😛😛😛😛😛
A post shared by Neena ‘Zyada’ Gupta (@neena_gupta) on
गौरतलब है कि नीना गुप्ता कई सालों से टेलीविजन इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। नीना ने साल 2018 में आई आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'बधाई हो' में बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों के मन में छाप छोड़ दी है। नीना अपनी कॉमिक टाइमिंग और स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों को अपना दीवाना बना लेती हैं। नीना गुप्ता ने हाल ही में फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में भी काम किया है। इस फिल्म में भी उन्होंने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया।
हाल ही में नीना गुप्ता अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में थीं। नीना गुप्ता ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए थे। जिसके बाद उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। बात करें नीना के वर्कफ्रंट की तो नीना गुप्ता अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म '83' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 1983 के विश्व कप पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाने वाले हैं तो वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी देव के किरदार में नजर आएंगी।