अभिनेता अक्षय कुमार जल्द अपनी आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' में दिखाई देने वाले हैं। इन फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जबकि 'सूर्यवंशी' के निर्देशक रोहित शेट्टी हैं। हाल ही में अपनी फिल्म का प्रोमोशन करने 'सूर्यवंशी' की पूरी टीम मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो पहुंचीं। यहां पहुंचकर सभी सितारों ने काफी मस्ती की। साथ ही एक-दूसरे को बारे में कई खुलासे भी किए।
मुंबई पुलिस मेें करीना को भर्ती करवाना चाहते हैं अक्षय कुमार, इस वजह से कही ऐसी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द कपिल शर्मा शो में पहुंचकर अक्षय कुमार ने करीना कपूर को लेकर बड़ी बात बोली। दरअसल शो के अंदर करण जौहर ने करीना कपूर को गॉसिप क्वीन कहा। उनकी बात पर अक्षय कुमार ने भी सहमित जताई। इसके बाद अक्षय ने कहा कि करीना कपूर भले ही सोशल मीडिया पर न हों, लेकिन वह खबरों से हमेशा अपडेट रहती हैं। इसके बाद करण जौहर ने फिर कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि करीना का सीसीटीवी का बिजनेस है और उन्होंने सबके घरों में कैमरे फिट करवाए हैं। इन्हीं से वह पता करती हैं कि बॉलीवुड में क्या चल रहा है।'
करण जौहर की बात पर सहमित जताते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि मुंबई पुलिस को करीना को अपनी टीम में शामिल कर लेना चाहिए क्योंकि वह सब कुछ जानती हैं।' गौरतलब है कि फिल्म 'सूर्यवंशी के प्रमोशन के दौरान मुंबई पुलिस भी कपिल शर्मा ने शो में पहुंची। चूंकि फिल्म सूर्यवंशी एक पुलिस ऑफिसर की कहानी को कहती है इसलिए कपिल शर्मा ने अपने शो को मुंबई पुलिस के जरिए बेहद खास बनाने के कोशिश की। 'द कपिल शर्मा शो' में फिल्म सूर्यवंशी' के प्रमोशन के दौरान मुंबई पुलिस बतौर मुख्य अतिथि पहुंची।
इस बात की जानकारी खुद कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस शो से जुड़ी एक तस्वीर साझी की है। इस तस्वीर में मुंबई पुलिस के अधिकारी 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर खड़े नजर आए। इस तस्वीर को साझा करते हुए कपिल शर्मा ने बेहद खास कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आप दिन रात हमारी सुरक्षा के लिए काम करते हैं, कुछ समय के लिए ही सही,आज आपका मनोरंजन करके दिल को बहुत अच्छा लगा। हमारे शो में आकर इसको और भी ज्यादा खास बनाने के लिए आपका दिल से शुक्रिया।'
कपिल शर्मा की इस पोस्ट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दी। बात करें फिल्म सूर्यवंशी की तो कोरोना वायरस की वजह से ये फिल्म मुश्किलों में आ गई है। ये फिल्म 24 मार्च को रिलीज होनी वाली थी, लेकिन भारत में बढ़ते कोरोना वायरस के चलते निर्देशकों और कलाकारों ने अपनी फिल्मी की रिलीज डेट का आगे बढ़ा दिया है और अपनी फिल्मों की शूटिंग को भी रोक दिया है। ऐसे में फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज को भी स्थगित कर दिया गया है।
पढ़ें: कोरोना वायरस का पड़ा बॉलीवुड पर असर, करण जौहर ने भी धर्मा प्रोडक्शन किया बंद