{"_id":"5e70997b8ebc3ea7d960896c","slug":"then-and-now-tanushree-dutta-15-years-huge-transformation-in-looks","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"15 साल में कितनी बदल गईं तनुश्री दत्ता, तस्वीरों में अब पहचानना भी मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
15 साल में कितनी बदल गईं तनुश्री दत्ता, तस्वीरों में अब पहचानना भी मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Tue, 17 Mar 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Tanushree Dutta
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Then and Now कॉलम में आज हम बात करेंगे बॉलीवु़ड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की। तनुश्री का 19 मार्च को जन्मदिन है। 'आशिक बनाया आपने' फिल्म से डेब्यू करने के बाद तनुश्री कई फिल्मों में नजर आईं। हालांकि कुछ खास जगह नहीं बना पाईं। बीते कुछ वक्त से तनुश्री फिल्मों से भले ही दूर हैं लेकिन मीटू पर लगाए आरोपों की वजह से चर्चा में हैं। सिनेमाजगत को अलविदा कहे हुए तनुश्री को कई साल हो गए हैं। तस्वीरों में देखिए तनुश्री का बदलता लुक।
2 of 6
tanushree
- फोटो : file photo
साल 2005 में फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से डेब्यू करने वाली तनुश्री दत्ता ने अपनी पहली फिल्म से लोगों का दिल जीत लिया था। इसके बाद वह 'चॉकलेट', 'रकीब', 'ढोल' जैसी फिल्मों में नजर आईं, लेकिन फिर एक दिन अचानक उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और फिल्मी पर्दे से गायब हो गईं।
3 of 6
tanushree dutta
- फोटो : file photo
साल 2018 में तनुश्री ने भारत में मीटू मूवमेंट की मुहीम को सक्रिय किया, जिसके बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई थीं। उन्होंने एक्टर नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। तनुश्री के मुताबिक, 2007 में आई फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान नाना ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। तनुश्री के इस आरोप के बाद और भी बहुत सारी अभिनेत्रियां सामने आई थी, जिन्होंने मीटू मूवमेंट के तहत अपनी आपबीती साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
tanushree dutta
- फोटो : file photo
तनुश्री ने पहली फिल्म में ही अपनी बोल्डनेस और खूबसूरती से बहुत वाहवाही लूटी थी, लेकिन बीते सालों में वह इतनी बदल गई हैं कि तस्वीरों में उन्हें अब पहचानना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
tanushree dutta
- फोटो : file photo
तनुश्री की यह तस्वीर साल 2004 की है जब उन्होंने मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स 2004 में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें वह टॉप 10 में जगह बना पाई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।