फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral: बॉलीवुड बनाम साउथ विवाद के बीच सामने आई रणवीर सिंह और सामंथा की तस्वीर, फिल्म में साथ आएंगे नजर!

Mon, 06 Jun 2022 01:26 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 06 Jun 2022 01:26 PM IST
विज्ञापन
south actress samantha ruth prabhu and ranveer singh poses together fans asked they are doing any project
रणवीर सिंह, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह वैसे तो अपने अतरंगी फैशन और एनर्जेटिक वाइब्स के लिए जाने जाते  हैं। अब सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में वह अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के गाने ऊं अंतावा फेम सामंथा रुथ प्रभु के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों ने ही अपनी-अपनी फिल्मों में जमकर धमाल मचाया है। अगर दोनों एकसाथ स्क्रीन पर आ जाएं तो सोचिए क्या धमाल मच सकता है। शायद कुछ ऐसा होने वाला है, इसीलिए दोनों की तस्वीर वायरल हो रही है। फोटो में रणवीर सिंह और सामंथा एकसाथ नजर आ रहे हैं। 

south actress samantha ruth prabhu and ranveer singh poses together fans asked they are doing any project
सामंथा रुथ प्रभु, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में वह पाइलेट की ड्रेस में नजर आ रही हैं, जबकि रणवीर सिंह ने नीले रंग की शर्ट पहनी है। तस्वीरें सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही दोनों एकसाथ किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Samantha_world__ (@samantha_world__)

south actress samantha ruth prabhu and ranveer singh poses together fans asked they are doing any project
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम

हालांकि ये प्रोजेक्ट क्या है इस बारे में अभी तक तो कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इस बारे में तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा। हालांकि दोनों इन दिनों अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी हैं और आने वाले दिनों में साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा सामंथा ने एक और तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें खुला आसमान नजर आ रहा है। तस्वीर देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों अपने इस नए प्रोजेक्ट के लिए कितना एक्साइटेड हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
south actress samantha ruth prabhu and ranveer singh poses together fans asked they are doing any project
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा गुनाशेखर के निर्देशन में बन रही फिल्म शकुंतलम में नजर आने वाली हैं। सामंथा के साथ इस फिल्म में अल्लू अर्जुन की बेटी अल्लू आराह भी नजर आएंगी। रणवीर को वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता के पास एक के बाद एक कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। बहुत जल्द रणवीर आलिया भट्ट के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं। वहीं अभिनेता रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सर्कस में भी दिखाई देने वाले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed