{"_id":"621a0af1d6df7557a5544ef0","slug":"south-actress-samantha-ruth-prabhu-completed-12-years-in-cinema-shares-photos-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tollywood: फिल्म इंडस्ट्री में सामंथा के 12 साल पूरे, कहा-सिनेमा के साथ मेरी प्रेम कहानी खत्म नहीं होगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tollywood: फिल्म इंडस्ट्री में सामंथा के 12 साल पूरे, कहा-सिनेमा के साथ मेरी प्रेम कहानी खत्म नहीं होगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sat, 26 Feb 2022 04:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु साउथ की टॉप एक्ट्रेस हैं। उनकी एक्टिंग के लाखों लोग कायल हैं। सामंथा अपने सुख-दुख को फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने दक्षिण सिनेमा में 12 साल पूरे होने पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी इस पोस्ट पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।
2 of 5
सामंथा
- फोटो : Instagram
एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर कर लिखा कि मैं आज सुबह जब उठी तो याद आया कि फिल्म इंडस्ट्री में मैंने 12 साल पूरे कर लिए हैं। लाइट्स, कैमरा, एक्शन के ईर्द-गिर्द घूमती 12 साल की अतुलनीय यादें मेरे साथ हैं। इसी के साथ सामंथा ने फैंस का शुक्रिया अदा किया और कहा कि उम्मीद है कि सिनेमा के साथ मेरी प्रेम कहानी कभी खत्म नहीं होगी।
वहीं सामंथा ने अपनी उपलब्धि को दूसरी तस्वीर में दर्शाया है। उन्होंने मेडल के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि मैं 'चैंपियंस ऑफ चेंज तेलंगाना 2021' पुरस्कार मिलने से बहुत खुश हूं। बता दें कि सामंथा को एक्टिंग के साथ डांस नंबर के कारण भी बड़ी पहचान मिली है। उन्होंने अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' के गाने 'ऊ अंटावा' गाने पर आइटम नंबर किया है। उनके धमाकेदार डांस के लोग दिवाने हो गए हैं।
वहीं साउथ की ये टॉप एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री जल्द ही अपनी फिल्म शाकुंतलम में नजर आने वाली हैं। सामंथा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर फैंस के साथ शेयर किया था। सामने आए इस पोस्टर में सामंथा जंगल में बैठी नजर आ रही हैं। उनके आसपास कई सारे जानवर और चिड़िया दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सामंथा रुथ प्रभू
- फोटो : social media
अभिनेत्री का नागा चैतन्य से हाल ही में तलाक हुआ है। अब सामंथा अपने करियर पर फोकस कर रही हैं। सामंथा फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'काथुवाकुला रेंदु काधल' के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।