फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो बनाकर मशहूर अभिनेत्री ने की आत्महत्या की कोशिश, इन नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

Mon, 27 Jul 2020 02:44 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 27 Jul 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
Tamil actress vijaya lakshmi  attempts suicide news in hindi
विजयलक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ की मशहूर अभिनेत्री विजयलक्ष्मी ने खुदकुशी करने की कोशिश की है। विजयलक्ष्मी पिछले कई दिनों से तनाव में थीं। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। विजयलक्ष्मी ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट किए थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें काफी परेशान किया जा रहा है जिसके चलते वे बहुत तनाव में हैं।

Tamil actress vijaya lakshmi  attempts suicide news in hindi
विजयलक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया

विजयलक्ष्मी ने रविवार को एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने कुछ ब्लड प्रेशर की दवाइयां खा ली हैं। और इसे खाने से उनका ब्लड प्रेशर कम होता चला जाएगा और फिर उनकी मौत हो जाएगी। इस बारे में पता चलने पर विजयलक्ष्मी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Tamil actress vijaya lakshmi  attempts suicide news in hindi
विजयलक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया

रविवार को पोस्ट किए हुए वीडियो  में विजयलक्ष्मी ने कहा, 'ये मेरा आखिरी वीडियो है। मैं पिछले चार महीनों से सीमान और उनकी पार्टी के लोगों की वजह से बहुत तनाव में हूं। मैंने अपने परिवार के लिए जिंदा रहने की कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Tamil actress vijaya lakshmi  attempts suicide news in hindi
विजयलक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में आगे विजयलक्ष्मी ने कहा, 'मुझे हरि नादर ने मीडिया में बहुत ज्यादा अपमानित किया है। मैंने ब्लडप्रेशर की गोलियां खा ली हैं। कुछ समय में मेरा ब्लड प्रेशर एकदम कम हो जाएगा और मेरी मौत हो जाएगी।'

विज्ञापन
Tamil actress vijaya lakshmi  attempts suicide news in hindi
विजयलक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया

विजयलक्ष्मी ने अपने फैंस से अपील करते हुए कहा कि सीमान और हरि नादर जैसे लोगों को बख्शा ना जाए और उनका मानसिक शोषण करने के लिए इन लोगों को सख्त से सख्त सजा मिले। बता दें कि सीमान एक तमिल नेशनलिस्ट पार्टी के नेता हैं, वहीं हरि नादर भी राजनीति से ताल्लुक रखते हैं।

दो ऑस्कर जीतने वाली अभिनेत्री ओलिविया डे हेविलैंड का निधन, 104 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed