फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Celebs: दलपति विजय से पहले फिल्मों में डबल रोल में नजर आए ये साउथ सितारे, दर्शकों को मिला दोगुना मजा

Fri, 05 Jan 2024 04:33 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 05 Jan 2024 04:33 PM IST
विज्ञापन
south celebs played double role thalapathy vijay goat Suriya Rajinikanth ajith kumar prabhas baahubali 2 films
साउथ सितारे - फोटो : अमर उजाला

साउथ सितारों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाती हैं। इस साल भी कई साउथ सितारों की धमाकेदार फिल्में कतार में लगी हुई हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही दलपति विजय ने नए साल के मौके पर अपनी फिल्म 'दलपति 68' का पोस्टर साझा करते हुए शीर्षक का भी खुलासा किया था। फिल्म में अभिनेता डबल रोल निभा रहे हैं। दलपति विजय से पहले भी कई साउथ सितारे दोहरी भूमिका अदा कर चुके हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं उन साउथ सितारों के बारे में, जिन्होंने डबल रोल निभाकर दर्शकों का मनोरंजन किया।

south celebs played double role thalapathy vijay goat Suriya Rajinikanth ajith kumar prabhas baahubali 2 films
दलपति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

दलपति विजय
दलपति विजय की 68वीं फिल्म का नाम 'गोट' उर्फ 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' है। फिल्म के पोस्टर में अभिनेता डबल रोल में नजर आए, जिसमें एक बुजुर्ग का किरदार दिखा तो दूसरा जवान का। फिल्म में अभिनेता पिता-पुत्र की दोहरी भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि, विजय इससे पहले भी कई फिल्मों में डबल रोल निभा चुके हैं। इनमें से सबसे लोकप्रिय और सफल फिल्म 'मर्सल' थी जो 2017 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म का निर्देशन विजय के पसंदीदा निर्देशक एटली ने किया था। हालांकि, इस फिल्म में विजय ने डबल रोल नहीं बल्कि ट्रिपल रोल निभाया था। विजय को अजगिया तमिल मगन, विल्लू, कथ्थी, पुली और बिगिल जैसी फिल्मों में दोहरी भूमिका में भी देखा गया है।

south celebs played double role thalapathy vijay goat Suriya Rajinikanth ajith kumar prabhas baahubali 2 films
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

रजनीकांत
इस लिस्ट में अगला नाम आता है थलाइवा रजनीकांत का। रजनीकांत भी कई फिल्मों में दोहरी भूमिका निभा चुके हैं। इन फिल्मों की बात करें तो सबसे पहले नाम आता है 'बिल्ला' का, जो 1980 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन की आधिकारिक रीमेक थी। इसके अलावा रजनीकांत एंथिरन, अरुणाचलम, मुथु और पोक्किरी राजा फिल्मों में डबल रोल में नजर आए थे।
Indian Police Force Trailer: 'इंडियन पुलिस फोर्स' का ट्रेलर रिलीज, जोरदार एक्शन सीन देख झूम उठे फैंस

विज्ञापन
विज्ञापन
south celebs played double role thalapathy vijay goat Suriya Rajinikanth ajith kumar prabhas baahubali 2 films
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

कमल हासन
साउथ फिल्मों से बॉलीवुड तक में अभिनय का लोहा मनवा चुके सुपरस्टार कमल हासन भी कई फिल्मों में डबल रोल निभा चुके हैं। वे 2001 में आई फिल्म आलावन्धन में सकारात्मक और नकारात्मक, दोहरी भूमिका में नजर आए। इसके अलावा कमल को कल्याणरमन, इंडियन और मंगम्मा सबाथम जैसी फिल्मों में दोहरी भूमिका निभाते हुए देखा गया।
Deepika Padukone Birthday: इन आठ फिल्मों से बढ़ी दीपिका की दमक, जन्मदिन पर देखिए आईएमडीबी की ये टॉप फिल्में

विज्ञापन
south celebs played double role thalapathy vijay goat Suriya Rajinikanth ajith kumar prabhas baahubali 2 films
सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया

सूर्या
डबल रोल निभाने वाले साउथ अभिनेताओं की लिस्ट में अगला नाम सूर्या का है, जिन्होंने साउथ के अलावा बॉलीवुड में भी काम किया है। वैसे तो सूर्या ने अपने करियर में कई फिल्मों में डबल रोल निभाए हैं। इसके अलावा सूर्या पेराझागन, वेल, मात्त्रान, वरणम आयीराम, 7 एयूएम अरिवु और मासु एंगिरा मासिलामणि में भी डबल रोल में नजर आ चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed