बीते साल दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' और 'जवान' में उनके अभिनय की जो दमक देखने को मिली है, उसे वर्षों तक याद किया जाएगा। नए साल में रिलीज होने जा रही फिल्म 'फाइटर' को भी लेकर दीपिका पादुकोण इन दिनों खूब सुर्खियां में हैं। बीते साल 'पठान' की तरह 'फाइटर' भी 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आज दीपिका पादुकोण अपना 38वां जन्मदिन मना रही है, आइए जानते हैं उनके जन्मदिन पर उनके अभिनय करियर के सर्वश्रेष्ठ किरदारों के बारे में...
Deepika Padukone Birthday: इन आठ फिल्मों से बढ़ी दीपिका की दमक, जन्मदिन पर देखिए आईएमडीबी की ये टॉप फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीकू (आईएमडीबी रेटिंग 7.6)
निर्देशक सुजीत सरकार की फिल्म 'पीकू' में दीपिका पादुकोण ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी पीकू बनर्जी की भूमिका निभाई । इस फिल्म में बाप बेटी के बीच जो केमिस्ट्री उभरकर नजर आई वह लाजवाब है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के किरदार के माध्यम से समाज में सेल्फ डिपेंड हो रही महिलाओं की स्थिति को उठाया गया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और दिवंगत इरफान खान की ऑन स्क्रीन कॉमेडी भी बेहद सामान्य संवादो के बावजूद एक ताजगी का एहसास कराती है। पीकू बनर्जी की भूमिका निभाई में दीपिका पादुकोण ने खूब वाहवाही लूटी।
Sriram Raghavan: अपनी मातृभाषा में आगे फिल्म बनाने से श्रीराम का इनकार, अब इस भाषा में फिल्म बनाने की इच्छा
83 (आईएमडीबी रेटिंग 7.5)
निर्देशक कबीर खान की फिल्म '83' में दीपिका पादुकोण ने भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की पत्नी रोमी देवी का किरदार निभाया। यह फिल्म 1983 क्रिकेट विश्व कप में भारत की जीत पर आधारित फिल्म थी। यह फिल्म भारत की शानदार जीत का जश्न मनाती है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने न सिर्फ अभिनय किया बल्कि फिल्म के निर्माण में भी सहभागी रहीं। व्यावसायिक रूप से भले ही यह फिल्म सफल नहीं रही, लेकिन फिल्म को समीक्षकों ने खूब सराहा। इस फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका में अपने दमदार अभिनय से जादू बिखेरा। वहीं, दीपिका पादुकोण ने अपने अभिनय से गहरी छाप छोड़ी। रणवीर और दीपिका की रियल लाइफ कमेस्ट्री पर्दे पर भी परफेक्ट दिखी।
Tanishaa Mukerji: काजोल ने अब तक नहीं देखी छोटी बहन की फिल्म 'नील एन निक्की', तनीषा ने किया वजह का खुलासा
तमाशा (आईएमडीबी रेटिंग 7.3)
फिल्म 'तमाशा' में दीपिका पादुकोण ने तारा माहेश्वरी की भूमिका निभाई । इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की लीड भूमिका रही। इस फिल्म में हास्य, रौद्र, करुण और श्रृंगार चारों रस का समावेश देखने को मिला। रणबीर कपूर के अलावा यह फिल्म दीपिका पादुकोण के बेहतरीन अभिनय के लिए याद की जाती है। दीपिका पादुकोण के इस फिल्म में कुछ ऐसे भी दृश्य हैं, जहां बिना शब्द के भी वह ऐसे अभिव्यक्ति करती हैं कि उनके चेहरे के भाव देखकर कभी हंसी आती है तो कहीं भीतर का गम भी बाहर निकलता है।
PM Modi: जुबिन नौटियाल और मनोज मुंतशिर का यह राम भजन सुन मंत्रमुग्ध हुए पीएम मोदी, पोस्ट साझा कर की तारीफ
ये जवानी है दीवानी (आईएमडीबी रेटिंग 7.2)
फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' देखा जाए तो अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म है लेकिन फिल्म में दीपिका पादुकोण ने अपने किरदार को पूरी तरह से जीया है। फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री इस फिल्म की जान है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने पढ़ाकू लड़की नैना का किरदार निभाया है। इसलिए फिल्म में उसे ज्यादा ग्लैमरस नहीं दिखाया गया है, लेकिन जिस सादगी से दीपिका पादुकोण ने अपने किरदार को इस फिल्म में निभाया है, वह किसी चुनौती से कम नहीं। शब्दों के बजाय वह अपने चेहरे से भाव व्यक्त करती हैं, ऐसे किरदार निभाना किसी भी अभिनेत्री के लिए बहुत मुश्किल होता है, लेकिन दीपिका पादुकोण इस चुनौती पर खरी उतरी हैं।
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने सफल वेब सीरीज बनाने का दिया मंत्र, बोले- कहानी के लेखक ही असली हीरो