फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Directors: बॉलीवुड में सुपरहिट रहा इन साउथ निर्देशकों का आगाज, लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम शामिल

Mon, 25 Sep 2023 12:52 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 25 Sep 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
South Directors who debut with Superhit Films in Bollywood Atlee Sandeep reddy Vanga Prabhudeva AR Murugadoss
साउथ निर्देशक - फोटो : अमर उजाला

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हर साल सैकड़ो फिल्में बनती हैं, जिनमें कुछ ही बॉक्स ऑफिस पर सफल हो पाती हैं। आमतौर पर दर्शक मसाला फिल्में देखना पसंद करते हैं। माना जाता है कि ऐसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त सफलता हासिल करती हैं। इस तरह की फिल्में बनाने में साउथ इंडस्ट्री काफी माहिर मानी जाती है। यही वजह है कि साउथ के कई डायरेक्टर्स बॉलीवुड में अपनी डेब्यू फिल्म से ही इंडस्ट्री में बड़ा धमाका कर चुके हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं...


Dulquer Salmaan: दुलकर सलमान ने शुरू की 'लकी भास्कर' की शूटिंग, होगी अभिनेता की तीसरी तेलुगु फिल्म

South Directors who debut with Superhit Films in Bollywood Atlee Sandeep reddy Vanga Prabhudeva AR Murugadoss
एटली-जवान - फोटो : सोशल मीडिया
एटली

शाहरुख खान की फिल्म जवान हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है। वह कई तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं। एटली को मास फिल्मों के लिए जाना जाता है, जिनमें जमकर मसाला भरा होता है। अपनी पहली फिल्म जवान से एटली ने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री ली है। यह फिल्म बहुत कम समय में ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित हो चुकी है।

South Directors who debut with Superhit Films in Bollywood Atlee Sandeep reddy Vanga Prabhudeva AR Murugadoss
संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया
संदीप रेड्डी वांगा

संदीप रेड्डी वांगा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में है। उनकी फिल्म एनिमल जल्दी बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में दिखेंगे। इससे पहले संदीप ने कबीर सिंह बनाई थी। यह उनकी डेब्यू बॉलीवुड फिल्म थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई की थी। आंकड़ों के मुताबिक इसने 285 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
South Directors who debut with Superhit Films in Bollywood Atlee Sandeep reddy Vanga Prabhudeva AR Murugadoss
एआर मुरुगदास - फोटो : सोशल मीडिया
एआर मुरुगदास

इस लिस्ट में एआर मुरुगदास का नाम भी शामिल है। उन्होंने साउथ में कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है। बॉलीवुड में भी उन्होंने शानदार अंदाज में एंट्री ली थी। उनकी पहली हिंदी फिल्म गजनी थी। इसमें आमिर खान ने लीड रोल निभाया था। बॉक्स ऑफिस पर एक फिल्म ने जमकर कमाई की थी।

विज्ञापन
South Directors who debut with Superhit Films in Bollywood Atlee Sandeep reddy Vanga Prabhudeva AR Murugadoss
प्रभुदेवा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभुदेवा

प्रभुदेवा का बॉलीवुड में शानदार आगाज रहा था। उन्होंने अपनी शुरूआत सलमान खान के साथ फिल्म वॉन्टेड से की थी। यह फिल्म सलमान के करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई और इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस फिल्म के बाद सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार के बन गए थे।
Bollywood: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के रिहायशी थे ये बॉलीवुड सितारे, भारत आकर बॉलीवुड में कमाया खूब नाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed